मनोरंजन

बेहद दुखद खबर, मशहूर लेखक और गीतकार प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस

jantaserishta.com
24 April 2022 5:40 PM IST
बेहद दुखद खबर, मशहूर लेखक और गीतकार प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि मशहूर लेखक और गीतकार प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन हो गया था. सुषमा का निधन रविवार सुबह गुरुग्राम में हुआ. इस बड़े नुकसान के बाद सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी के घर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्रसून जोशी के परिवार ने इस बात की खबर दी है. उन्होंने लिखा, 'बेहद दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी मां सुषमा जोशी इस दुनिया में नहीं रहीं. उनका निधन 24 अप्रैल की सुबह हो गया. उनकी रौशनी हमेशा हमें राह दिखाती रहेगी.' इस मैसेज में यह भी बताया गया है कि सुषमा जोशी का अंतिम संस्कार गुरुग्राम की राम बाग श्मशान भूमि में दोपहर 2.30 बजे हुआ था. इसके साथ जोशी परिवार ने सभी से अपनी दुआओं में उन्हें याद रखने का आग्रह किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story