मनोरंजन

शिखर पहाड़िया के जन्मदिन पर वीर को याद आए बचपन के दिन, खुशी कपूर ने भी जताया प्यार

jantaserishta.com
3 April 2026 11:18 AM IST
शिखर पहाड़िया के जन्मदिन पर वीर को याद आए बचपन के दिन, खुशी कपूर ने भी जताया प्यार
x
मुंबई: परिवार और बचपन की यादें हमेशा दिल को छू जाती हैं। जब सितारों की ऐसी यादें सोशल मीडिया पर साझा की जाएं, तो फैंस उनसे काफी जुड़ाव महसूस करते हैं। इस कड़ी में एक खास मौके पर अभिनेता वीर पहाड़िया ने अपने भाई शिखर पहाड़िया के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कुछ भावनात्मक तस्वीरें साझा कीं। दरअसल, वीर ने अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके बचपन के अनदेखे पलों को साझा किया।
3 अप्रैल को शिखर पहाड़िया 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर भाई वीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पुराने फोटो एल्बम की झलकियां साझा कीं। इनमें से एक तस्वीर में शिखर बेहद छोटे नज़र आ रहे हैं और उन्होंने रेड कलर की डंगरी पहनी हुई है। तस्वीर में उनकी मासूमियत साफ झलक रही थी। इस फोटो के साथ उन्होंने एक 'हैप्पी' स्टिकर का भी इस्तेमाल किया।
वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों भाई छोटे बच्चों के रूप में है। इस तस्वीर पर वीर ने कैप्शन 'बर्थडे' लिखा गया था। अन्य तस्वीर में पूर्व वरिष्ठ राजनेता सुशील कुमार शिंदे दिखाई दे रहे थे। इस फोटो में सुशील कुमार शिंदे दोनों छोटे बच्चों के हाथ पकड़े हुए नजर आए।
इस फोटो के साथ वीर ने 'टू यू' लिखा। हर तस्वीर के कैप्शन को मिलाया जाए, तो वीर ने खास अंदाज में शिखर को 'हैप्पी बर्थडे टू यू' विश किया। इस मौके पर अभिनेत्री खुशी कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शिखर को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक प्यारी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में शिखर खुशी को गले लगाते हुए नज़र आए। फोटो पोलारॉइड स्टाइल में थी। तस्वीर के नीचे हाथ से लिखा गया नोट भी था, जिसमें लिखा था – 'मेरे फेवरेट इली को जन्मदिन की बधाई।'
खुशी कपूर और शिखर पहाड़िया के बीच काफी बॉन्डिंग है। शिखर को अक्सर खुशी और उनकी बहन जान्हवी कपूर के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story