वरुण सूद को भी मिल गया नया प्यार, शेयर की फोटो

Santoshi Tandi
14 Dec 2023 11:04 AM GMT
वरुण सूद को भी मिल गया नया प्यार, शेयर की फोटो
x

मुंबई : इस बीच एक्टर वरुण सूद ने भी अपना नया प्यार खोज लिया है। निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखने वाले वरुण ने अपने फैंस के लिए मिस्ट्री गर्ल के साथ एक फोटो शेयर की है। दिलचस्प बात यह है कि दिव्या अग्रवाल द्वारा अपनी वेडिंग अनाउंसमेंट करने के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने यह तस्वीर पोस्ट कर दी। फोटो में वरुण मोनोक्रोम शर्ट में जंच रहे हैं। दूसरी ओर फ्रेम में नजर आ रही युवती येलो कलर की कट-आउट ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं।

A post shared by Varun Sood (@varunsood12)

बता दें कि वरुण और दिव्या को एक समय टीवी इंडस्ट्री का मोस्ट पॉपुलर कपल माना जाता था। साल 2018 में ‘एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस’ में वरुण द्वारा दिव्या के प्रति प्यार का इजहार करने के बाद रिश्ते से फैंस को कपल गोल्स दिए। दोनों ने दो साल तक डेट किया और यहां तक कि एक साथ रहने भी लगे थे। किन्हीं कारणों से वे मार्च 2022 में अलग हो गए थे। दिव्या ने अपने इंस्टा हैंडल पर वरुण से अलग होने की घोषणा की थी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story