मनोरंजन

संगीता के साथ प्यार होने के बारे में ऐसा बोले वरुण

SANTOSI TANDI
10 April 2024 8:27 AM GMT
संगीता के साथ प्यार होने के बारे में ऐसा बोले वरुण
x
मुंबई : मशहूर टीवी एक्टर वरुण बडोला और संगीता घोष ने 'स्टार प्लस' के शो 'देस में निकला होगा चांद' से दर्शकों का खूब प्यार बटोरा था। यह शो 2001 से 2005 तक टेलीकास्ट हुआ था। कई लोगों को लगता था कि वरुण व संगीता रिलेशनशिप में हैं। अब वरुण ने इस बारे में बात की है। सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में वरुण बडोला ने खुलासा किया कि उनकी केमिस्ट्री सभी को पसंद थी। हालांकि चैनल ने उन्हें उनकी केमिस्ट्री को कम करने के लिए कहा था, क्योंकि यह एक प्राइम-टाइम शो था।
सिद्धार्थ ने वरुण से पूछा कि क्या उन्हें कभी संगीता से प्यार हुआ था। इस पर वरुण ने कहा कि नहीं हुआ था। अगर हुआ होता तो मेरे पास इसे आगे ले जाने का पूरा मौका था, क्योंकि यार सब कुछ तो हमारे फेवर में था ना। हम भारतीय टेलीविजन के रोमांटिक कपल थे। ऐसा नहीं, हम लोग पार्टी-वार्टी करते थे साथ में, घूमना-फिरना भी होता था, हम बहुत अच्छे दोस्त थे। मुझे बहुत लोगों ने पूछा कि ये आश्चर्य की बात है कि तुम्हारा संगीता के साथ कभी अफेयर कैसे नहीं हुआ?
कुछ ने यहां तक कहा कि तुम लोगों ने कभी ये नहीं सोचा कि शादी कर लें। क्योंकि उस वक्त बहुत सारे लोग थे, जिन्होंने जिनके साथ में काम किया, उन्हीं के साथ शादी करने का फैसला किया। दोनों स्टार्स की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो वरुण की शादी राजेश्वरी से हुई है और उनके एक बेटा है। संगीता ने शैलेंद्र सिंह राजपूत के साथ शादी की है। उनके एक बेटी है।
Next Story