मनोरंजन

वरुण धवन की भतीजी अंजिनी का अजोबोग़रीबो फैशन, PHOTO देख लोगो का चकराया सर

Triveni
8 April 2021 10:28 AM GMT
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी का अजोबोग़रीबो फैशन, PHOTO देख लोगो का चकराया सर
x
Varun Dhawan's niece Anjini's amazing fashion, see photos, tricked people

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। अंजिनी वरुण की शादी में लाइमलाइट में आईं इसके बाद से उनके सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में हैं। रीसेंटली उन्होंने अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें उनका स्टाइल स्टेटमेंट लोगों को समझ नहीं आया और लोग कॉमेंट्स कर रहे हैं।

लोग डबल जींस देखकर हुए हैरान
अंजिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह डबल जींस पहने दिख रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर लोगों तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं। अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने लिट इमोजी बनाकर उनकी तस्वीर लाइक की है। वहीं एक यूजर ने लिखा है, जींस पे जींस। एक और ने लिखा है, गरमी में दो जींस पहनके गरमी नहीं लग रही बहन।

लगाए जा रहे हैं डेब्यू के कयास
अंजिनी धवन अभी किसी शो या फिल्म में नहीं आई हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कई फोटोशूट्स हैं। बॉडी लैंग्वेज और कॉन्फिडेंस से वह किसी प्रफेशनल मॉडल से कम नहीं दिखतीं। उनको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बॉलीवुड में जल्दी ही डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि धवन फैमिली की तरफ से अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। अंजिनी के पिता सिद्धार्थ वरुण धवन के चचेरे भाई हैं।

Next Story