मनोरंजन

वरुण धवन ने फिल्म ‘बवाल’ पसंद करने वाले फैंस का शुक्रिया अदा किया

Admin4
23 July 2023 2:22 PM GMT
वरुण धवन ने फिल्म ‘बवाल’ पसंद करने वाले फैंस का शुक्रिया अदा किया
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी फिल्म बवाल को पसंद करने वाले फैंस का शुक्रिया अदा किया है।नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बवाल में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म बवाल प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गयी है। बवाल की रिलीज के बाद लोगों को वरुण-जाह्नवी की ए¨क्टग पसंद आई है।
वरुण धवन ने इसके लिये फैंस को शुक्रिया अदा किया है।वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर‘बवाल’को पसंद करने वाले सभी लोगों के लिए थैंक्यू मेसेज लिखा। उन्होंने लिखा,‘अज्जू भैया ने माहौल बना दिया। बवाल को अपने दिल में जगह देने के लिए शुक्रिया। मुङो कभी भी मेरी किसी फिल्म के लिए इतने कॉल्स नहीं आए। इस फिल्म का लोगों पर जो प्रभाव पड़ा है, वह काबिलेतारीफ है। यह फेक इमेज को बदलने के लिए कॉन्वर्जेशन स्टाटर वाली बात है। अज्जू और उसकी फैमिली को देखने और एंजॉय करने के लिए शुक्रिया। आप लोग हो प्तबवालद्य‘‘
Next Story