मनोरंजन

वरुण धवन ने फैन के लिए रोक दिया इवेंट, दिल जीत रहा वीडियो

Rounak Dey
14 Nov 2022 7:05 AM GMT
वरुण धवन ने फैन के लिए रोक दिया इवेंट, दिल जीत रहा वीडियो
x
स्टेज पर कृति भी देख रही थीं जबकि वरुण को कुछ क्रू मेंबर्स की मदद से स्थिति को नियंत्रित करते देखा गया था।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। उनके फैंस हमेशा उनके लिए तैयार खड़े रहते हैं। एक्टर बहुत ही नेक दिल हैं और ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि उनके कई सारे वीडियोज इस बात का सबूत देते हैं कि वरुण बहुत ही प्योर हार्टेड हैं। आए दिन उनकी फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिनमें वो उन्हें बहुत प्यार से ट्रीट करते हैं और हमेशा उनके लिए खड़े रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वरुण का हंबल जेस्चर देखने को मिला कि कैसे वो अपने फैंस के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। एक्टर ने अपनी फैन की मदद के लिए इवेंट तक रोक दिया।
वरुण धवन की ये वायरल क्लिप
वरुण धवन (Varun Dhawan) ने एक फैन के प्रति दयालुता के लिए अपने नए जेस्चर से दिल जीत लिया। हंक, जो अपनी आनेवाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' के प्रचार के दौरे पर थे, ने एक फीमेल फैन को सहारा दिया। दरअसल वो कार्यक्रम के दैरान बेहोश हो गई थी। वरुण उन्हें उठाने के लिए खुद ही नीचे गए और अपने इवेंट को रोक दिया। उनका ऐसा करना लोगों को दिल चुरा रहा है।
पानी पिलाकर खुद दिया सहारा
वरुण हाल ही में अपनी को-एक्टर कृति सेनन के साथ जयपुर में एक कॉलेज फेस्ट में शामिल हुए। वहीं सैकड़ों युवा फैंस ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान, एक फीमेल फैन बेहोश हो गई, जिससे वरुण को मंच से उतरना पड़ा और उसे पानी पिलाकर उन्होंने दोबारा ठीक करने में मदद की। स्टेज पर कृति भी देख रही थीं जबकि वरुण को कुछ क्रू मेंबर्स की मदद से स्थिति को नियंत्रित करते देखा गया था।
Next Story