मनोरंजन
पत्नी Natasha Dalal के साथ Mumbai Airport पर दिखे Varun Dhawan, दिखा एक्टर का प्रोटेक्टिव अंदाज
Rounak Dey
22 April 2022 1:03 PM IST

x
प्रोटेक्टिव अंदाज भी देखने को मिल रहा है। फैंस कपल की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
वरुण धवन और नताशा दलाल बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक हैं। हालांकि, नताशा को ज्यादा लाइमलाइम में रहना पसंद नहीं हैं, लेकिन जब भी उन्हें घर के बाहर कहीं स्पॉट किया जाता है तो वह न चाहते हुए भी मीडिया के कैमरे में कैद हो जाती हैं। बीते गुरूवार नताशा को पति वरुण धवन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां कपल की एक साथ जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। अब दोनों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान नताशा दलाल पिंक कुर्ते के साथ व्हाइट प्लाजो में नजर आईं। चेहरे पर मास्क और खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
नताशा का ये लुक सिंपल लेकिन बेहद कूल लगा। वहीं वरुण धवन व्हाइट टी के साथ ब्राउन पैंट में काफी डैशिंग दिखे।
एयरपोर्ट पर एक-साथ चलते हुए वरुण-नताशा की जोड़ी बेहद कमाल लग रही हैं। इसके साथ ही एक्टर का पत्नी को लेकर प्रोटेक्टिव अंदाज भी देखने को मिल रहा है। फैंस कपल की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
Next Story





