मनोरंजन
वरुण धवन ने कई फिल्मों के ऑफर को ठुकराया, 'भेड़िया' एक्टर को आज भी होगा पछतावा
Rounak Dey
24 Nov 2022 5:09 AM GMT

x
हालांकि, वह इस फिल्म को कर नहीं पाए थे।
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' आने वाले शुक्रवार यानी 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनॉन नजर आएंगी। वरुण धवन ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होने कई फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर को रिजेक्ट भी किया है। आइए हम आपको बताते हैं कि वरुण धवन ने अपने अब तक के करियर में किन-किन फिल्मों को ना कर दिया है। यहां पर देखें लिस्ट...
इशकजादे (Ishaqzaade)
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'इश्कजादे' को लोगों ने खूब पसंद किया था। बताया जाता है कि फिल्म इश्कजादे पहले वरुण धवन को ऑफर हुई थी। हालांकि, वह इस फिल्म को कर नहीं पाए थे।
धोबी घाट (Dhobi Ghat)
वरुण धवन को आमिर खान की फिल्म 'धोबी घाट' में रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने ये फिल्म नहीं की थी। बताया जाता है कि वरुण धवन उस दौरान इस फिल्म में मिलने वाले रोल निभाने में सक्षम नहीं थे।
लाइफ ऑफ पाई (Life of Pi)
इरफान खान की 'लाइफ ऑफ पाई' की हमेशा तारीफ होती है। इस फिल्म को करने का मौका वरुण धवन के पास भी था लेकिन वह इसे नहीं कर पाए। वरुण धवन इस फिल्म के बारे में सोचकर जरूर पछताते होंगे।
मिस्टर लेले (Mr Lele)
डायरेक्टर शशांक खेतान की फिल्म 'मिस्टर लेले' वरुण धवन को ऑफर की गई थी लेकिन फिर ये फिल्म बंद हो गई। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम बदलकर अब 'गोविंदा नाम मेरा' से रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में विक्की कौशल हैं।
ध्यानचंद बायोपिक (Dhyanchand Biopic)
वरुण धवन को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की बायोपिक करने का ऑफर मिला था। वरुण धवन ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।
TagsPublic relation latest newspublic relation newspublic relation news webdeskpublic relation latest newstoday's big newstoday's important newspublic relation Hindi newspublic relation big newscountry-world Newsstate-wise newsHindi newstoday's newsbig newspublic relationsnew newsdaily newsbreaking newsIndia newsseries of newscountry-foreign news

Rounak Dey
Next Story