मनोरंजन

रिलीज से पहले ही 'बवाल' मचा रहे हैं वरुण धवन, तस्वीर शेयर कर कहा- यह दीवानगी...

Neha Dani
9 Aug 2022 3:16 AM GMT
रिलीज से पहले ही बवाल मचा रहे हैं वरुण धवन, तस्वीर शेयर कर कहा- यह दीवानगी...
x
राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था। दिवंगत सुशांत के करियर की भी यह बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है।

जुग जुग जीयो के बाद वरुण धवन अपनी अगली फिल्म बवाल के लिए खबरों में हैं। फिल्म की रिलीज में अभी वक्त है, मगर वरुण पहले ही अपनी इस फिल्म के जरिए फैंस के बीच बवाल मचाये हुए हैं। आलम यह है कि वरुण नमकीन के पैकट तक पहुंच चुके हैं, जिसकी तस्वीर एक्टर ने खुद साझा की है। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें नमकीन का पैकेट नजर आ रहा है। इस पैकेट पर वरुण का बुलेट मोटरसाइकिल वाला लुक छापा गया है।


दरअसल, यह बवाल फिल्म से वरुण धवन का फर्स्ट लुक भी है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शूटिंग के दौरान वरुण इस अंदाज में नजर आये थे। इस फोटो में उन्होंने नीले रंग की शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहनी हुई है। चलती हुई बाइक पर वरुण ने अपना एक हाथ हवा में उठा रखा है। अपने इस लुक को नमकीन के पैकेट पर देख वरुण भी हैरान हैं और कमेंट में लिखा है- यह दीवानगी है। लखनऊ से पहले वरुण कानपुर में भी बाइक की सवारी करते देखे गये थे, जहां हेलमेट ना होने की वजह से उनका चालान हो गया था।



बवाल का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वरुण फिल्म में अज्जू भैया के रोल में हैं। अज्जू भैया का किरदार राउडी और कूल टाइप का है, जो उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाता है। फर्स्ट लुक में वरुण का यही अंदाज सामने आया था। बवाल के निर्देशक नितेश तिवारी हैं और जाह्नवी कपूर फीमेल लीड रोल में हैं। बवाल अगले साल 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


नितेश तिवारी निर्देशित आखिरी फिल्म छिछोरे है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल्स निभाये थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था। दिवंगत सुशांत के करियर की भी यह बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta