मनोरंजन

वरुण धवन भी करने जा रहे हैं ओटीटी में डेब्यू, प्रियंका चोपड़ा संग शेयर करेंगे स्क्रीन

Neha Dani
31 March 2022 5:33 AM GMT
वरुण धवन भी करने जा रहे हैं ओटीटी में डेब्यू, प्रियंका चोपड़ा संग शेयर करेंगे स्क्रीन
x
मूवीज बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी हैं। फिल्म 'बवाल' में वरण के साथ जान्हवी कपूर काम करने वाली हैं।

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बॉलीवुड में अपना अच्छा नाम कमाया है, वो कभी भी किसी अभिनेता से कम नहीं पड़ते हैं। बता दें कि एक्टर जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं। देखा जाए तो बड़े-बड़े स्टार्स ने ओटीटी पर अपना दमदार प्रदर्शन दिखाया है। अब वरुण ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए बहुत ही एक्साइटेड हैं और उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म बेहद पसंद भी है। उनका कहना है कि वो जल्द ही अपना पहला कदम ओटीटी पर रखने वाले हैं।

फैंस को जानकर खुशी होगी कि इस वेब सीरीज के लिए वरुण धवन जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वो इसके लिए मार्शल आर्ट्स की खास ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। इस सीरीज में अभिनेता दमदार एक्शन करते दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण, प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन अभिनीत की एक्शन से भरपूर अमेरिकी स्पाई थ्रिलर 'सिटाडेल' के इंडियन स्पिन-ऑफ में दिखाई दे सकते हैं। मगर बता दें कि उन्होंने अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। इससे पहले कभी दोनों ने साथ में काम नहीं किया है।
अब बात करें वरुण की आने वाली फिल्मों की, तो जल्द ही वो फिल्म 'जुग जुग जियो'और 'भेड़िया' में नजर आएंगे। 'जुग जुग जियो' में वरुण नीतू कपूर, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म 'भेड़िया' में वो कृति सेनॉन संग नजर आएंगे। फिलहाल वरुण धवन अपनी भेड़िया फिल्म को लेकर बिजी चल रहे हैं। आखिर में बता दें कि वरुण ने अपनी अगली आने वाली फिल्म को सोशल मीडिया पर शेयर करके जानकारी दी है। इस फिल्म का नाम 'बवाल' बताया जा रहा है। इस फिल्म को नितेश तिवारी बनाने वाले हैं, जिन्होंने 'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी अवॉर्ड विनिंग मूवीज बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी हैं। फिल्म 'बवाल' में वरण के साथ जान्हवी कपूर काम करने वाली हैं।
Next Story