
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपने घर पर हैं. जहां वो इन दिनों फैमिली टाइम स्पेंड कर रहे हैं. जहां वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं. ऐसे में उनकी नई तस्वीरें फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वरुण धवन ने आज अपनी पत्नी और अपने पेट के साथ अपनी कुछ खास तस्वीरों को शेयर किया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. '
जोई
वरुण धवन की फिल्मों की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग की तैयारी भी कर रहे हैं. जहां वो डेली जिम में अपना पसीना बहा रहे हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'कुली नंबर 1' रिलीज हुई थी. लेकिन एक्टर की ये फिल्म ज्यादा हिट नहीं हुई. जिसके बाद वो अपनी अगली फिल्म 'भेड़िया' और 'जुग जुग जीयो' की शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें, महामारी के चलते इन दिनों फिल्मों की शूटिंग शुरू होने में अभी कुछ वक्त है. जैसी ही फिल्मों की शूटिंग मुंबई में शुरू होती है वो फिर से शूटिंग शेड्यूल पर लौट जाएंगे. लेकिन एक्टर जब तक अपने घर पर हैं वो परिवार के साथ अच्छा समय बिताना चाहते हैं.





