मनोरंजन

वरुण धवन ने किया धमाकेदार डांस, एक्टर के स्वैग पर फिदा हुए फैंस, देखें वीडियो

Neha Dani
17 Aug 2021 10:43 AM GMT
वरुण धवन ने किया धमाकेदार डांस, एक्टर के स्वैग पर फिदा हुए फैंस, देखें वीडियो
x
वहीं कमेंट्स कर फैंस लगातार एक्टर के डांस की तारीफ कर रहे हैं।

बॉलीवुड के क्यूट एंड हैंडसम एक्टर वरुण धवन सोशल हमेशा ही अपनी एक्टिंग के चलते चर्चा में रहते हैं। वरुण ने अपने करियर में हर तरह के रोल को पर्दे पर जिया है फिर चाहे वो कॉमेडी हो, रोमांटिक हो, या फिर सीरियस रोल। वरुण हर रोल में खुद को अच्छे से ढालना जानते हैं। उनका हर अंदाज उनके फैंस के बीच चर्चा में आ जाता है। वह हमेशा ही फैन्स के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते नजर आते हैं। उनकी हर पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो जाती है। इसी बीच वरुण का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दो अन्य लोगों के साथ जबरदस्त स्वैग में डांस करते नजर आ रहे हैं। यहां देखें वीडियो ...




वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह अंग्रेजी सॉन्ग 'Permission to Dance' पर डांस करते दिख रहे हैं। उनके साथ इस वीडियो में 2 और डांसर भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके डांस स्टेप भी काफी शानदार लग रहे हैं। एक्टर के इस डांस इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अबतक इस वीडियो को 2 लाख, 64 हजार से ज्यादा लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट्स कर फैंस लगातार एक्टर के डांस की तारीफ कर रहे हैं।


Next Story