मनोरंजन
Varun Dhawan ने रश्मिका मंदाना संग 'Yo Habibo' गाने पर किया धांसू डांस, दिखाए हॉट मूव्स
Rounak Dey
10 March 2022 10:00 AM GMT

x
लोगों ने वरुण और रश्मिका की केमिस्ट्री की तारीफ करते हुए उन्हें कपल के रूप में काफी पसंद किया है।
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अपने कूल और फनी अंदाज के लिए काफी पॉपुलर हैं। एक्टर को यूं ही चलते फिरते भी कभी फैंस के साथ तो कभी पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी एक्टर कई बार अपने फनी और क्यूट वीडियोज शेयर करते नजर आते हैं, जो सामने आते ही वायरल होने लगते हैं। मगर इस बार तो एक्टर ने एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया है, जिसका शोर दूर तक सुनाई दे रहा है।
वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये दोनों साथ डांस करते देखे जा सकते हैं। वीडियो में रश्मिका मंदाना और वरुण धवन समंदर किनारे रेत पर खड़े नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में थालापति विजय की अपकमिंग फिल्म 'बीस्ट' का अरेबिक सॉन्ग 'Arabic Kuthu HABIBO' सुनाई दे रहा है। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया है, 'Yo Habibo..Something about dancing on sand'
बता दें, टॉलीवुड फिल्म 'बीस्ट' का Arabic Kuthu | Halamithi Habibo गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। वरुण और रश्मिका (Varun Dhawan & Rashmika Mandanna) से पहले भी कई स्टार्स को इस गाने पर थिरकते हुए देखा जा चुका है। अब ये जोड़ी मिलकर धमाल मचाती नजर आ रही है। वीडियो में रश्मिका और वरुण गाने पर बेहतरीन डांस मूव्स करते देखे जा सकते हैं और अंत में एक्ट्रेस अपने एक मजाकिया जेस्चर से वरुण को डरा देती हैं।
रश्मिका इस दौरान कलरफुल शॉर्ट स्कर्ट और टॉप के साथ और ब्लू डेनिम जैकेट में बेहद हॉट दिख रही हैं, तो वहीं वरुण धवन को ब्लैक शर्ट और ब्राउन पैंट के साथ ब्लैक सनग्लासेज लगाए हुए देखी जा सकती हैं। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद क्रेजी होते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने वरुण की तारीफ में लिखा, वरुण धवन की एनर्जी कमाल की है। लोगों ने वरुण और रश्मिका की केमिस्ट्री की तारीफ करते हुए उन्हें कपल के रूप में काफी पसंद किया है।
Next Story