मनोरंजन
पत्नी से दूर वरुण धवन ने सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, बोले- '...बहुत खुश हूं'
Rounak Dey
24 April 2022 4:00 PM IST

x
इसके अलावा उनकी 'जुग-जुग जियो' और 'भेड़िया' जैसी फिल्में भी रिलीज होने के लिए तैयार हैं.
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं. हालांकि, वरुण धवन अपने जन्मदिन पत्नी नताशा दलाल के पास नहीं हैं, बल्कि लखनऊ में नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. बर्थडे पर फैंस से मिल रहे प्यार को लेकर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है.
पत्नी से दूर सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे
वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह वैनिटी के अंदर नजर आ रहे हैं. फोटो के बैकग्राउंड में देखा जा सकता है कि वरुण के बर्थडे के लिए वैनिटी के रूम को ब्लू और गोल्डन बलून से सजाया गया है. फोटो में वरुण बेहद खुश नजर आ रहे हैं. व्हाइट शर्ट और बेंज कलर की पैंट पहने हुए वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं.
वरुण ने शेयर किया खास पोस्ट
वरुण धवन (Varun Dhawan) ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ये मेरा स्वीट 16 बर्थडे नहीं है, लेकिन बर्थडे पर काम करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. पिछले दो बर्थडे पर मैं अपने घर पर था, लेकिन इस बर्थडे पर सुबह 5.30 पर उठकर नितेश तिवारी को 'बवाल' के सेट पर रिपोर्ट करना बहुत अच्छा लगा. साल 2022 मेरे लिए बहुत स्पेशल है. 'जुग-जुग जियो' और 'भेड़िया' रिलीज होने के लिए तैयार है.
वरुण धवन की फिल्में
बताते चलें कि वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों लखनऊ में फिल्म 'बवाल' की शूटिंग में व्यस्त हैं. सेट से वरुण धवन की कई फोटोज सामने आ चुकी हैं, जिसमें वह बुलेट चलाते हुए नजर आए. इस फिल्म का निर्देशन 'दंगल' फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी कर रहे हैं. इस मूवी में वरुण के साथ जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री नजर आएगी. ये फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा उनकी 'जुग-जुग जियो' और 'भेड़िया' जैसी फिल्में भी रिलीज होने के लिए तैयार हैं.
Next Story





