मनोरंजन
पेरिस के लिए रवाना हुए Varun Dhawan और Janhvi Kapoor, Overacting के चक्कर में गिरते-गिरते बचे एक्टर
Rounak Dey
29 May 2022 2:01 PM IST

x
एक यूजर ने लिखा – कहा चले , दूसरे यूजर ने लिखा – क्यूट जाह्नवी। यूजर ने ऐसे कई कमैंट्स किए हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। उनकी फिटनेस की वीडियो भी खूब वायरल होती है। लेकिन इस बार वह एयरपोर्ट में नजर आ रही है। वहीं वरुण धवन ( Varun Dhawan ) भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ पहली बार एयरपोर्ट पर दिखे हैं। यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल ( Viral Photos ) हो रहा हैं।
हाल ही में वायरलभयानी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें जाह्नवी को ऑल ब्लैक आउटफिट में देखा जा रहा है। इसके साथ ही जाह्नवी ने मैचिंग का बैग कैरी किया है। जाह्नवी यहां ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। वहीं वरुण धवन भी कुछ कम नहीं लग रहे हैं। वरुण धवन की ऑल वाइट लुक में नजर आए हैं। जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।
इस वीडियो में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन अपनी शूटिंग के लिए पैरस जा रहे हैं। वहीं वीडियो में वरुण धवन एक्ट्रेस के पीछे ऐसी हरकत करने लगे कि गिरते गिरते बचे। उनकी यह वीडियो फैंस लाइक के साथ शेयर कर रहे हैं। वहीं लोगो ने जमकर कमैंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा – कहा चले , दूसरे यूजर ने लिखा – क्यूट जाह्नवी। यूजर ने ऐसे कई कमैंट्स किए हैं।
Next Story





