मनोरंजन

फिर साथ नजर आएंगे वरूण धवन और अनुष्का शर्मा

Rani Sahu
3 Jun 2023 6:10 PM IST
फिर साथ नजर आएंगे वरूण धवन और अनुष्का शर्मा
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आ सकती है। वरूण घवन और अनुष्का शर्मा ने फिल्म ‘सुई धागा’ में साथ काम किया था। चर्चा है कि वरूण और अनुष्का एक बार फिर साथ में काम करते नजर आ सकते हैं। काफी समय से चर्चा है कि वरुण जल्द ही दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली के साथ काम करने वाले हैं। उनकी यह फिल्म एक्शन थ्रिलर होगी।
कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो एक बार फिर अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की जोड़ी साथ में दिखाई देगी। इस अनटाइल्ड एक्शन थ्रिलर फिल्म को एटली कुमार, मुराद खेतानी मिलकर प्रोड्यूसर करेंगे।


Next Story