मनोरंजन

इवेंट में साथ नजर आए वरुण धवन आलिया भट्ट, कर रहे फैमिली प्लानिंग!

Neha Dani
1 Feb 2023 5:31 AM GMT
इवेंट में साथ नजर आए वरुण धवन आलिया भट्ट, कर रहे फैमिली प्लानिंग!
x
जिसमें बी-टाउन की इस जोड़ी ने धांसू अंदाज में एंट्री मारी। यहां देखें वरुण धवन और आलिया भट्ट के फोटोज।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होते हैं। अब हाल ही में आलिया भट्ट एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ एक इवेंट में पहुंचीं, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर (Student Of The Year 2023)' की यह जोड़ी बेहद ही कमाल लग रही थी। बता दें कि मुंबई में आज जी सिने अवॉर्ड 2023 का प्री अवॉर्ड इवेंट आयोजित किया गया था, जिसमें बी-टाउन की इस जोड़ी ने धांसू अंदाज में एंट्री मारी। यहां देखें वरुण धवन और आलिया भट्ट के फोटोज।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का आउटफिट
इस इवेंट के लिए आलिया भट्ट ने ब्लू कलर का फ्लोरल आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। इस तस्वीर में आलिया भट्ट अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और वरुण ने मारी धांसू एंट्री
इस तस्वीर में आलिया भट्ट और वरुण धवन इवेंट में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। फोटो में 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' की यह क्यूट जोड़ी बेहद ही खूबसूरत लग रही है।
वरुण धवन (Varun Dhawan) का आउटफिट
एक्टर वरुण धवन इस इवेंट में ब्राउन टी-शर्ट और जैकेट पहनकर पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू डेनिम जीन्स पहनी थी। इस आउटफिट में वरुण धवन बेहद ही हैंडसम लग रहे थे।
आलिया-वरुण ने पैपराजी को दिए पोज
इस तस्वीर में आलिया भट्ट और वरुण धवन गाड़ी के सामने खड़े होकर पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो में यह जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है।
बाल संवारती नजर आईं आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
आलिया भट्ट इस तस्वीर में अपने बालों को संवारती नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस हवा में अपना बाल लहरा रही हैं।

Next Story