मनोरंजन

Mumbai : वरुण और नताशा ने किया नन्ही परी का स्वागत, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

Mohammed Raziq
4 Jun 2024 2:54 PM IST
Mumbai : वरुण और नताशा ने किया नन्ही परी का स्वागत, एक्टर ने शेयर किया वीडियो
x
Mumbai मुंबई : एक्टर वरुण धवन का जीवन खुशियों से भर गया है। उनके घर नन्ही home tinyपरी आ गई है। सोमवार देर रात उनकी पत्नी फैशन डिजाइनर नताशा दलाल ने एक बेटी को जन्म दिया। नताशा की डिलीवरी मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में हुई। इसके बाद अब वरुण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर खुशी जताई है। इस पोस्ट में उन्होंने एक एनिमेशन वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, “हमारी बेबी गर्ल आ गई है। आप सबका बहुत-बहुत आभार, बेटी और उनकी मां के लिए दुआएं देने के लिए। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।

वरुण के पिता बनने की जानकारी सबसे पहले उनके पिता दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन ने दी। डेविड हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए। पैपराजी ने उनसे पूछा कि बेटा हुआ या बेटी तो उन्होंने कहा, “बेटी।” इसके बाद उन्होंने दादा बनने पर सभी की बधाइयों को स्वीकार किया और शुक्रिया कहते हुए वहां से कार में रवाना हो गए।
बता दें नताशा और वरुण की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों एक-दूसरे को बचपन से ही चाहते थे। शादी से पहले वे काफी समय तक रिलेशनशिप में थे। साल 2021 में कोरोनाकाल के दौरान वरुण और नताशा विवाह बंधन में बंध गए थे। शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए थे।
Next Story