मनोरंजन

3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित थीं वाणी जयराम, 78 साल की उम्र में हुआ निधन

Neha Dani
5 Feb 2023 4:14 AM GMT
3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित थीं वाणी जयराम, 78 साल की उम्र में हुआ निधन
x
'मेरे तो गिरधर गोपाल' सबसे ज्यादा चर्चित हुआ था। इस गाने के लिए सिंगर फिल्मफेयर का बेस्ट सिंगर अवॉर्ड भी मिला था।
साउथ सिनेमाई दुनिया से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिन ही तेलुगु सिनेमा के दिग्गज निर्देशक के विश्वनाथ का निधन हुआ था। दिग्गज निर्देशक के विश्वनाथ 92 साल के थे। अब साउथ सिनेमा से ही एक और बुरी खबर सामने आ रही हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज सिंगर वाणी जयराम अब हमारे बीच नहीं रहीं। वाणी जयाराम को देश के तीसरे हाईएस्ट सिविलियन अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया गया था। वाणी जयराम का निधन चेन्नई स्थित उनके घर पर हो गया। वो 78 वर्ष की थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके माथे पर चोटें आई थीं।
3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित थीं वाणी जयराम
वाणी जयराम साउथ सिनेमा इंडस्ट्री की बड़ीं सिंगर थीं। उन्होंने कई दशकों तक सिनेमा जगत पर राज किया। सिंगर ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, मराठी, बंगाली, हिंदी, भोजपुरी, टुलु और उड़िया समेत कई भाषाई फिल्मों में अपनी आवाज दी थी। सिंगर वाणी जयराम ने दुनियाभर में कंसर्ट्स कर अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। उन्हें 3 बार नेशनल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था। वाणी जयराम के निधन की खबर से फिल्म दुनिया में एक बार फिर शोक की लहर देखी जा रही है। कई सितारे वाणी जयराम के निधन की खबर से शॉक्ड हैं। दिग्गज सिंगर की मृत्यु की खबर पर कॉलीवुड संगीतकार डी इमान और अदाकारा राधिका सार्थकुमार ने भी शोक व्यक्त किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर वाणी जयराम ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 50 दशक पूरे किए थे। उन्होंने करीब 10,000 गाने रिकॉर्ड करवाए। उन्होंने आरडी बर्मन, केवी महादेवन , ओपी नैय्यर और मदन मोहन जैसे संगीतकारों के साथ काम किया था। साल 1979 में फिल्म मीरा के लिए गाया गया उनका गाना 'मेरे तो गिरधर गोपाल' सबसे ज्यादा चर्चित हुआ था। इस गाने के लिए सिंगर फिल्मफेयर का बेस्ट सिंगर अवॉर्ड भी मिला था।

Next Story