मनोरंजन

उलझन में वामिका गब्बी

jantaserishta.com
26 April 2025 10:32 AM IST
उलझन में वामिका गब्बी
x
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस जितना उत्सुक हैं, उतना ही एक्साइटेड वह अभिनेत्री की पोस्ट को लेकर भी दिखाई देते हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा कि वह थोड़ी कंफ्यूज्ड हैं।
वामिका ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में उनका क्लोज-अप शॉट है। वामिका ने ब्लैक कलर का टॉप पहना हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''आपकी प्रेमिका आज थोड़ी कंफ्यूज्ड सी है पर दिल में प्यार बरकरार है।''
कैप्शन में उन्होंने वाइट हार्ट और पिंक फ्लावर इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। 'भूल चुक माफ' के बारे में बात करते हुए, मेकर्स ने फिल्म का हाल ही में नया गाना 'चोर बाजारी फिर से' रिलीज किया, जिसमें वामिका राजकुमार संग रोमांस करती नजर आईं। इस गाने को सुनिधि चौहान और नीरज श्रीधर ने गाया है। वहीं, कंपोज प्रीतम और तनिष्क बागची ने किया है। यह गाना सैफ अली खान की फिल्म 'लव आज कल' के सॉन्ग 'चोर बजारी' का रीमेक है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे। फिल्म में राजकुमार रंजन तिवारी और वामिका गब्बी तितली मिश्रा के किरदार में हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है।
गाने को लेकर वामिका गब्बी ने कहा, "'चोर बाजारी फिर से' एक बेहतरीन गाना है! इसमें ड्रामा है, डांस है और हर बीट में तितली की मजेदार शरारत है। मुझे लगता है कि दर्शकों को गाने में रंजन और तितली की मस्ती पसंद आएगी। यह मजेदार है!"
फिल्म में राजकुमार और वामिका के अलावा जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, संजय मिश्रा और सीमा पाहवा लीड रोल में नजर आएंगे। इसका निर्देशन करण शर्मा ने किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story