मनोरंजन
वाणी कपूर का दिखा गॉर्जियस look, क्या ड्रेस की कीमत जानते हैं आप?
Shubhra Nandy
20 March 2021 7:08 AM IST

x
वाणी कपूर ने हाल ही में कुछ गॉर्जियस तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं. वाणी ने लेमन ब्रालेट टॉप पहना और व्हाइट कलर का पैंट इसके साथ कैरी किया.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | वाणी कपूर ने हाल ही में कुछ गॉर्जियस तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं. वाणी ने लेमन ब्रालेट टॉप पहना और व्हाइट कलर का पैंट इसके साथ कैरी किया.
वाणी कपूर की ये लेमन बिकिनी OOKIOH ब्रांड की है, जिसकी कीमत अमेरिकी रुपयों में 49 डॉलर है जबकि भारतीय रुपयों में इसकी कीमत 3, 552 रुपये है.वाणी ने दूसरी तस्वीर में गोल्ड टॉप और मैक्सी स्कर्ट कैरी की है. इस ड्रेस में वाणी काफी अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रही हैं.
वाणी कपूर ने अलग-अलग पोज में तस्वीरें शूट करवाई हैं लेकिन क्या आपको इसकी कीमत के बारे में पता है? दरअसल, ये ड्रेस लग्जरी फैशन लेबल रिया जिसके डिजाइन अफ्रीका से इन्सपायर हैं जबकि वो LA में बने हैं. इस ड्रेस के टॉप की कीमत अमेरिकी रुपयों में 88 डॉलर है और भारतीय रुपयों में 6, 380. 53 रुपये. वहीं, मैक्सी स्कर्ट 128 डॉलर की है और भारतीय रुपयों में इसकी कीमत 9, 280. 77 रुपये है. ये ड्रेस डिजाइनर की वेबसाइट पर उपलब्ध है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो, वाणी कपूर को साल 2019 में आखिरी बार फिल्म 'वॉर' में देखा गया था. इस फिल्म में वो ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आई थीं. वहीं, इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी लीड रोल में थे.
वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्मों में रणबीर कपूर के साथ 'शमशेरा' और अक्षय कुमार के साथ 'बेल बॉटम' है. इन दोनों स्टार्स के साथ वाणी पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी.
Next Story





