मनोरंजन

'शमशेरा' प्रमोशन के लिए बोल्ड हुईं वाणी कपूर, कातिलाना अदाएं देख मदहोश हुए लोग

Rani Sahu
21 July 2022 12:27 AM IST
शमशेरा प्रमोशन के लिए बोल्ड हुईं वाणी कपूर, कातिलाना अदाएं देख मदहोश हुए लोग
x
'शमशेरा' प्रमोशन के लिए बोल्ड हुईं वाणी कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. आजकल एक्ट्रेस जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं. हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले एक्ट्रेस अपने सिजलिंग फोटोशूट के कारण चर्चा में आ गई हैं. वाणी ने हाल ही में इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह व्हाइट साड़ी पहने नजर आ रही हैं. इसके साथ वाणी ने डीपनेक ब्लाउज पेयर किया है.

'शमशेरा' को लेकर चर्चा में हैं वाणी कपूर
वाणी कपूर इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिन्होंने सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि बोल्ड लुक और फिटनेस से भी लोगों को दीवाना किया है. वाणी अपनी फिल्मों के अलावा अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक को लेकर भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं. अब वाणी ने एक बार फिर से हर शख्स के होश उड़ा दिए हैं.
वाणी ने फिर दिखाईं दिलकश अदाएं
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में वाणी व्हाइट साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं. इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया है और बालों का बन बनाया हुआ है.

यहां वाणी ने छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहने हुए हैं, जो उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं. एक्ट्रेस तस्वीरों में कैमरे के सामने कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं.
22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
वाणी इन लुक में भी बेहद खूबसूत और हॉट दिख रही हैं. फैंस एक्ट्रेस की इन अदाओं से नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं. 'शमशेरा' की बात करें तो यह फिल्म 1800 के अंत पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा कर रहे हैं. फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है.
Next Story