मनोरंजन

रणवीर सिंह की सपोर्ट में आई वाणी कपूर-परिणीति चोपड़ा, NUDE फोटोशूट को लेकर कह डाली ये बात

Rani Sahu
28 July 2022 8:03 AM GMT
रणवीर सिंह की सपोर्ट में आई वाणी कपूर-परिणीति चोपड़ा, NUDE फोटोशूट को लेकर कह डाली ये बात
x
रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में बने हुए है

रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में बने हुए है। एक्टर के इस फोटोशूट को लेकर जहां लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं, बॉलीवुड के कई सितारे एक्टर का सपोर्ट भी कर रहे है। आपको बता दे, रणवीर सिंह पर चेंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। उनपर 'महिलाओं की भावनाएं आहत' करने आरोप लगा है। इस बीच रणवीर की को-स्टार रही परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर ने एक्टर का सपोर्ट किया है।

गौरतलब है कि परिणीति और रणवीर एक साथ कई फिल्मों में दिख चुकें हैं। यहां तक कि एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' भी रणवीर के साथ ही थी। इसके बाद दोनों ने 'किल दिल' में देखा गया। वहीं वाणी कपूर ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'बेफिक्रे' किया है। इसे आदित्य चोपड़ा निर्देशित किया था।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' के अनुसार, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने रणवीर को क्रिएटिव कहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अदाकारा ने रणवीर के फोटोशूट पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'रणवीर एक सच्चे क्रिएटिव आर्टिस्ट हैं, जब से मैं उन्हें जानती हूं, वह एक स्वतंत्र रचनाकार हैं और कुछ भी उन्हें पीछे नहीं खिंच सकता है। ये एक कलाकार के लिए सबसे अच्छा गुण हो सकता है। मैं किसी अन्य एक्टर के बारे में नहीं सोच सकती जो यह शूट कर सके और जब आप अकेले हैं जो कुछ कर सकते हैं, तो इससे बड़ी तारीफ और क्या हो सकती है?'।
रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर की 'बेफिक्रे' को-स्टार वाणी कपूर ने कहा, 'रणवीर एक कलाकार हैं और इसके बावजूद वो बहुत अच्छे हैं। वह काफी एक्सपेरिमेंटल होने के साथ ही साथ एस्थेटिक और सेन्सबिलिटी के मामले में एकदम खुले हैं।'
विद्या बालन बोली - ' हम लोगों को भी आंखें सेंकने दीजिए ना'
इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी रणवीर का सपोर्ट किया है। विद्या बालन कुब्रा सैत के संस्मरणों से जुड़ी किताब 'ओपन‌ बुक' के लॉन्च के मौके पर पहुंची थीं, जहां पर उनसे रणवीर सिंह को लेकर सवाल किए गए। इन सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने रणवीर का सपोर्ट किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए सवाल का जवाब दिया और कहा, 'अरे इसमें प्रॉब्लम क्या है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है। हम लोगों को भी आंखें सेंकने दीजिए ना!' वहीं, जब विद्या बालन से रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बारे‌‌ में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि एफआईआर कराने वाले लोगों के पास ज्यादा काम नहीं है। इसीलिए इन चीजों पर वो वक्त गंवा रहे हैं।'


Next Story