
x
मुंबई। फेमस टीवी अभिनेता नंदीश संधू ने सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की। इसमें वह टीवी अभिनेत्री कविता बनर्जी के साथ अपनी रिंग दिखाते दिख रहे हैं। नंदीश ने इससे पहले टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई से शादी की थी। दोनों का तलाक हो चुका है। नंदीश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कविता के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, “हाय पार्टनर, तैयार?” इसके साथ ही उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की, जिसमें दोनों हाथ में हाथ डाले नजर आए। वहीं, कविता बनर्जी ने इस स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई और कैप्शन में अपनी खास तारीख 5 सितंबर 2025 लिखी। नंदीश और कविता की सगाई की खबर से उनके फैंस उत्साहित हैं। दोनों को उनके फैंस शुभकामनाएं देते हुए खूब कमेंट कर रहे हैं। उनकी यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
नंदीश ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, जिसके बाद उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। उन्हें टीवी शो ‘उतरन’ में वीर सिंह बुंदेला की भूमिका से घर-घर में पहचान मिली। इसके अलावा, उन्होंने ‘फिर सुबह होगी’, ‘बेइंतेहा’ और ‘ग्रहण’ जैसे सीरियल में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई। बड़े पर्दे की बात करें तो नंदीश ‘सुपर 30’ और ‘जुबली’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। नंदीश की पर्सनल लाइफ की बात करें तो नंदीश की पहली शादी ‘उतरन’ के सेट पर मिलीं रश्मि देसाई के साथ 2012 में हुई थी। हालांकि, 2015 में आपसी सहमति से दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
एक इंटरव्यू में नंदीश ने अपनी शादी पर बात करते हुए कहा था, “हमारी शादी जल्दबाजी में हुई थी। हम युवा थे, समझदारी की कमी थी। साथ रहने पर हमें लगा कि हमारा नजरिया और स्वभाव अलग है, इसलिए हमने अलग होने का फैसला लिया। वहीं, नंदीश की मंगेतर कविता बनर्जी कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘तेरी मेरी इक जिंदड़ी’ से की थी। इसके बाद वह ‘हिकअप्स एंड हुकअप्स’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और ‘दिव्य प्रेम - प्यार और रहस्य की कहानी’ जैसी वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं।
Tagsनंदीश संधूकविता बनर्जीसगाईटीवी अभिनेताइंस्टाग्राम पोस्टरिंगफैंससोशल मीडियारश्मि देसाईतलाकटीवी शोउतरनफिर सुबह होगीबेइंतेहाग्रहणसुपर 30जुबलीमॉडलिंगकोलकातावेब सीरीजतेरी मेरी इक जिंदड़ीहिकअप्स एंड हुकअप्सएक विलेन रिटर्न्सदिव्य प्रेमपर्सनल लाइफशादीमंगेतरकैरियरशुभकामनाएंजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





