
x
Mumbai मुंबई। भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता उत्तर कुमार, जो कि मुख्य रूप से हरियाणवी सिनेमा में सक्रिय हैं, उनका एक और जबरदस्त हरियाणवी गाना ‘आजा मेरी गाड़ी में’ बुधवार को रिलीज हो गया है।
एल्बम 'हर्ट म्यूजिक' नाम के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है, जिस पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस कपल की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में उत्तर और अंजली की लाजवाब कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों कलाकारों का स्टाइलिश अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
उत्तर और अंजली के नए गाने में फैंस को कमाल की हरियाणवी गाने के साथ शानदार डांस मूव्स देखने को मिलेंगे। गाने की बोल बिल्कुल देसी और शुद्ध रूप से हरियाणवी है, जिसमें अभिनेत्री अपने गोरे रंग पर भाव खाते नजर आ रही हैं। वीडियो में लोग अभिनेत्री के लुक को भी काफी पसंद कर रहे हैं।
म्यूजिक ‘आजा मेरी गाड़ी में’ को सिंगर शिकारी, राजबाला और नरदेव बेनीवाल ने अपनी सुरीली आवाज दी है। वहीं, वीडियो में उत्तर-अंजली के साथ केहर खर्किया और शिकारी भी नजर आ रहे हैं। एल्बम को केहर खर्किया ने प्रोड्यूस किया है।
अभिनेता उत्तर कुमार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो क्षेत्र में हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने 40 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वहीं, अंजली राघव भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। एक्ट्रेस ने हरियाणवी इंडस्ट्री में काम करने के साथ बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह जैसे कलाकारों के साथ काम किया है।
गाना रिलीज होने से पहले उत्तर ने बीते रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर सॉन्ग को प्रमोट किया था, जिसमें अभिनेत्री अंजली राघव भी नजर आ रही थीं। वीडियो जारी होने के बाद से फैंस का उत्साह न्यू एल्बम को लेकर काफी बढ़ गया था और वे पूरा वीडियो रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
Tagsउत्तर कुमारअंजली राघवहरियाणवी गानाआजा मेरी गाड़ी मेंहर्ट म्यूजिकयूट्यूब रिलीजहरियाणवी फिल्मदेसी म्यूजिकवीडियो वायरलसोशल मीडिया ट्रेंडडांस मूव्ससिंगर शिकारीराजबालानरदेव बेनीवालकेहर खर्कियाइंस्टाग्राम प्रमोशनफैंस का उत्साहजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





