मनोरंजन

सामंथा को यूजर ने कहा 'तलाकशुदा सेकेंड हैंड आइटम', एक्ट्रेस ने दिया ऐसा करारा जवाब

Neha Dani
22 Dec 2021 5:17 AM GMT
सामंथा को यूजर ने कहा तलाकशुदा सेकेंड हैंड आइटम, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा करारा जवाब
x
अभिनेत्री के फैंस उनकी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही अभिनेत्री की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु फिल्मों के अलावा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। वह पति अभिनेता नाग चैतन्य अक्किनेनी से अलग हो गई हैं। पति से अलग होने के बाद सामंथा रुथ प्रभु को जहां फैंस का सपोर्ट मिल रहा है, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उन्हें इस मामले में ट्रोल करते रहते हैं।

हालांकि ट्रोल करने वालों को सामंथा रुथ प्रभु बेबाकी से जवाब देती रहती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से ट्रोल करने वाले को करारा जवाब दिया है। दरअसल सामंथा रुथ प्रभु को ट्विटर पर एक शख्स ने तलाकशुदा बताया है जो नाग चैतन्य अक्किनेनी के 50 करोड़ रुपये लेकर भाग गई है। शख्स की इस बात पर सामंथा रुथ प्रभु ने करारा जवाब दिया है, जिसकी उनके फैंस तारीफ कर रहे हैं।




शख्स ने अभिनेत्री के लिए लिखा, 'सामंथा रुथ प्रभु एक तलाकशुदा सेकंड हैंड आइटम है जो एक जेंटलमैन ( नाग चैतन्य अक्किनेनी) के टैक्स फ्री 50 करोड़ रुपये लूटकर भाग गई हैं।' सामंथा रुथ प्रभु ने शख्स के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले।' सोशल मीडिया पर सामंथा रुथ प्रभु का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने इस साल 2 अक्टूबर को नाग चैतन्य अक्किनेनी से अलग होने की घोषणा की थी। समांथा रुथ प्रभु और नाग चैतन्य ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। समांथा रुथ प्रभु और नाग चैतन्य ने साल 2017 में एक-दूसरे शादी की थी। इन दोनों ने हिंदू और क्रिश्चन परंपराओं के अनुसार शादी की थी।
उस समय समांथा रुथ प्रभु और नाग चैतन्य की शाही शादी काफी चर्चा में भी रही थी। वहीं बात करें अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की तो इन दिनों वह फिल्म 'पुष्पा- द राइज' में अपने एक गाने को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में समांथा रुथ प्रभु के गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनकी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही अभिनेत्री की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।


Next Story