मनोरंजन
उर्वशी रौतेला का दिखा ट्रेडिशनल LOOK, ज्वैलरी के साथ कैरी की हेवी Makeup
Shubhra Nandy
19 Dec 2020 5:06 PM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेसक| बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनकी खूबसूरती की चर्चा सोशल मीडिया (social media) पर होती रहती हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर अलग अलग पोज में चार तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं।
उर्वशी रौतेला ने रेड कलर की ड्रेस पहनी है। ड्रेस के साथ उन्होंने हेवी ज्वैलरी कैरी की हुई है साथ ही हेवी मेकअप भी किया है।
साथ ही अपने बालों की हेयर स्टाइल बना रखी है। ये तस्वीर उर्वशी रौतेला ने कुछ देर पहले ही अपने इंटरनेट पर शेयर की है जिसमें अभी तक हजारों लाइक्स और कमेंट आ गए हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीर काफी पंद आ रही है। तस्वीर में उनकी अदाएं देखने लायक हैं।
कुछ दिन पहले ही उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने घर का वर्चुअल टूर अपने फॉलोअर्स को करवा रही थीं। वीडियो में वह अपना आलीशान घर दिखाते हुए दर्शकों को बता रही थीं कि वह UAE में कहां रहती हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को उर्वशी रौतेला ने 'होम टूर' कहा है। वीडियो में उर्वशी जो पूरे घर का नजारा कराती है, और प्रत्येक कमरे के बारे में जानकारी देती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला 2020 में 'वर्जिन भानुप्रिया' फिल्म में नजर आई थीं। उर्वशी रौतेला ने अपना म्यूजिक वीडियो 'वो चांद कहा से लाओगी' भी हाल ही में रिलीज किया है। इसके बाद वह एक और म्यूजिक वीडियो 'तेरी लोड वे (Teri Load Ve)' भी रिलीज करने जा रही हैं। यही नहीं, उनकी तेलुगू और हिंदी थ्रिलर फिल्म 'ब्लैक रोज' की शूटिंग भी हाल ही में खत्म हुई है। बता दें कि उर्वशी रौतेला ने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी, और मिस यूनिवर्स में भारत की प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।
Next Story





