मनोरंजन

डांस करते वक्त खिसकी उर्वशी रौतेला की ड्रेस, देखें ताबड़तोड़ वायरल वीडियो

Rani Sahu
21 May 2022 12:48 AM IST
डांस करते वक्त खिसकी उर्वशी रौतेला की ड्रेस, देखें ताबड़तोड़ वायरल वीडियो
x
बॉलीवुड डीवाज ना सिर्फ फिल्मों में अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहती हैं

मुंबई। बॉलीवुड डीवाज ना सिर्फ फिल्मों में अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, बल्कि उन्हें इवेंट्स, पोस्ट और पब्लिक प्लेस पर अपने प्रेजेंस से भी लाइमलाइट बटोरते देखा जाता है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का एक वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो डांस करते वक्त उप्स मोमेंट (Urvashi Rautela Oops Moment) का शिकार होती नजर आ रही हैं।

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की खूबसूरती के साथ-साथ फैंस उनके ड्रेसिंग सेंस के भी दीवाने हैं। हालांकि, कई बार उर्वशी अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है, एक्ट्रेस का एक वीडियो (Urvashi Rautela Video) इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें वो सिंगर हनी सिंह के साथ एक पार्टी में डांस करती नजर आ रही है।
उर्वशी रौतेला का ये वीडियो 1 साल पुराना है, जिसमें उन्हें ऑफ शोल्डर शिमरी बॉडीकॉन डार्क पिंक गाउन पहन हनी सिंह संग पैर थिरकाते देखा जा रहा है। डांस करते करते एक दम से उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की ड्रेस ऊपर से खिसक जाती है और वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं। हालांकि उर्वशी उसे तुरंत ठीक कर लेती हैं।
उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो, पिछली बार वह फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने गौतम गुलाटी के साथ काम किया था। हालांकि इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब चर्चा है कि उर्वशी तेलुगू फिल्म 'ब्लैक रोज' में नजर आएंगी। इस मूवी से वह तमिल सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। वहीं उर्वशी रौतेला के हॉलीवुड में भी एंट्री करने की चर्चा हैं। एक्ट्रेस को 'कान्स 2022' (Cannes 2022) में भी अपने लुक से जलवा बिखेरते देखा जा रहा है।


Next Story