मनोरंजन

उर्वशी रौतेला का दिखा देसी LOOK, एक्ट्रेस के फिगर देख फैंस हुए मदहोश...

Triveni
16 Dec 2020 12:23 PM GMT
उर्वशी रौतेला का दिखा देसी LOOK, एक्ट्रेस के फिगर देख फैंस हुए मदहोश...
x
इससे पहले एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वे जमकर पंजाबी डांस करती नजर आ रही थीं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आए दिनों अपने बोल्ड लुक से फैंस को अपना दीवाना बना लेती हैं, लेकिन हाल ही में शेयर किया गया उनका देसी लुक का फोटो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उर्वशी ने ग्रीन और क्रीम कलर की ग्रेडिएंट साड़ी पहनी है जिसपर उन्होंने लॉन्ग इयररिंग्स पहने हैं। साड़ी में एक्ट्रेस का फिगर और भी सिजलिंग लुक दे रहा है। वहीं उनका कैप्शन भी वायरल हो रहा है उर्वशी ने लिखा, 'मेरे 2021 लक्ष्यों में से एक बिना शर्त के खुद से प्यार करना होगा।'

इससे पहले एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वे जमकर पंजाबी डांस करती नजर आ रही थीं। ढोल की बीट पर एक्ट्रेस का जोरदार डांस सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा था।
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 33.1 मिलयन फॉलोअर्स हैं। बता दें कि उर्वशी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत एक्शन रोमांस फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से की थी। इसके बाद उर्वशी रैपर हनी सिंह की म्यूजिक वीडियो 'लवडोज' में नजर आईं थीं। उसके बाद से उनकी फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती चली गई। इसके बाद उर्वशी मस्ती सीक्वल 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'सनम रे', 'हेट स्टोरी 4' जैसी हिट मूवीज में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस की हाल ही में एक फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' भी रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को खूब लुभा नहीं पाई। उर्वशी वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। इन दिनों उनका एक म्यूजिक वीडियो 'चांद कहां से लाओगी' काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि उर्वशी अरब फैशन वीक में शो स्टॉपर भी रही थीं। खासबात तो यह है कि अरब फैशन वीक में शो स्टॉपर रहने वाली उर्वशी पहली भारतीय महिला हैं। उर्वशी मॉडल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फैशन आइकन भी हैं। अरब फैशन वीक के दौरान उर्वशी स्टारर फर्न आमेट की एक शार्ट फिल्म भी रिलीज हुई है। जिसमें उन्होंने इजिप्ट की रानी क्लियोपेट्रा का किरदार निभाया है। उर्वशी इस आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं।





Next Story