मनोरंजन

Rishabh Pant पर Urvashi Rautela का पलटवार, कहा- मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊं और....

Rounak Dey
12 Aug 2022 11:32 AM IST
Rishabh Pant पर Urvashi Rautela का पलटवार, कहा- मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊं और....
x
' इस पोस्ट के बाद ही सबको उर्वशी और ऋषभ पंत के बीच विवादों के बारे में पता चला।

Urvashi Rautela Rishabh Pant Controversy: बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला इन दिनों क्रिकेटर ऋषभ पंत सो को लेकर काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर उर्वशी और ऋषभ बिना एक दूसरे का नाम लिए एक दूसरे पर तंज कसते दिख रहे हैं। उर्वशी को लेकर सोशल मीडिया पर पंत के पोस्ट के बाद अब एक्ट्रेस ने उनपर पलटवार करते हुए पोस्ट शेयर किया है। उर्वशी का ये पोस्ट सोशल मीडया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


उर्वशी ने पोस्ट में क्रिकेटर को लेकर कही ऐसी बात
उर्वशी रौटेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिना ऋषभ पंत का नाम लिए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'छोटू भैया को सिर्फ बैट.बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊं। वह भी किसी किड्डो डार्लिंग के साथ तेरे लिए। रक्षाबंधन मुबारक हो। छोटू भैया। किसी शांत लड़की का फायदा नहीं उठाना चाहिए।' वहीं उर्वशी ने कई सारे हैशटैग का भी यूज किया है। उन्होंने खुद को 'कूगर हंटर' (तेंदुए का शिकार करने वाला) करके भी संबोधित किया है। उर्वशी का ये पोस्ट सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर तरफ बस इसी की ही चर्चा हो रही है। इस पर कमेंट कर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं। कई यूजर्स मजे लेते हुए उन्हें निब्बा-निब्बी बोलकर मजाक भी कर रहे हैं।
ऋषभ पंत ने पोस्ट कर लिखी थी ये बात

आपको बता दें कि उर्वशी से पहले किक्रेटर ऋषभ पंत ने एक पोस्ट लिखा था। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया था, लेकिन तब तक उनकी पोस्ट का स्क्रीनशाॅर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। उन्होंने लिखा था, 'यह बहुत मजेदार है कि लोग इंटरव्यू में झूठ बोलते हैं ताकि वह लोकप्रियता पा सके और हेडलाइंस में आ सके। कुछ लोग फेमस के होने के लिए भूखे होते हैं। भगवान उनका भला करें। मेरा पीछा छोड़ो बहनस झूठ की भी लिमिट होती है।' इस पोस्ट के बाद ही सबको उर्वशी और ऋषभ पंत के बीच विवादों के बारे में पता चला।

Next Story