मनोरंजन
ब्लैक आउटफिट में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई उर्वशी रौतेला, देखकर टिक गई सबकी निगाहें
Rounak Dey
11 Nov 2021 5:07 PM IST

x
इस दौरान वह पूरे ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही थीं.
उर्वशी रौतेला अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के लिए काफी सुर्खियों में रहती हैं. अब गुरुवार को उर्वशी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान वह पूरे ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही थीं.
ब्लैक शॉर्ट ड्रेस के साथ उर्वशी ने ब्लैक सनग्लासेस पहने हुए थे जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं.
बता दें कि उर्वशी ने भले ही अब तक ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है.
हाल ही में उर्वशी के इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज को काफी पसंद भी किया जाता है.
उर्वशी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह जल्द ही इंस्पेक्टर अविनाश में नजर आने वाली हैं. फिल्म में उर्वशी के साथ रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं.
Next Story





