मनोरंजन

40 करोड़ के गाउन में दिखीं उर्वशी रौतेला! दिखाया कुछ ऐसा अंदाज

jantaserishta.com
30 Jan 2022 10:59 AM IST
40 करोड़ के गाउन में दिखीं उर्वशी रौतेला! दिखाया कुछ ऐसा अंदाज
x
देखें वीडियो।

नई द‍िल्ली: पूर्व मिस यून‍िवर्स और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पूरी दुन‍िया में अपने हुस्न का जलवा ब‍िखेर चुकी हैं. उनकी खूबसूरती से हर कोई वाक‍िफ है. हाल ही में उर्वशी ने अरब फैशन वीक में श‍िरकत की. इसी के साथ वे अरब फैशन वीक में दो बार अपनी मौजूदगी दर्ज करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं. लेक‍िन उर्वशी के इस फैशन वीक से ज्यादा उनके गाउन की चर्चा हो रही है. आइए जानें क्या है इस गाउन की खास‍ियत.

40 करोड़ के गाउन में उर्वशी रौतेला!
उर्वशी ने अरब फैशन वीक में हाई थाई स्ल‍िट गोल्डन गाउन पहना है. हीरे जवाहरात से तैयार इस गाउन में उर्वशी किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं. स‍िर से लेकर पांव तक गहनों से बने गाउन में उर्वशी का रूप देखते ही बन रहा था. उनका लुक तो था ही शानदार पर जो सबसे दिलचस्प बात है वो ये कि उर्वशी के इस गाउन की कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है. एक रिपोर्ट के मुताब‍िक उर्वशी ने 40 करोड़ का क्ल‍ियोपेट्रा रियल गोल्ड एंड डायमंड आउटफ‍िट पहना था.


करोड़ों रुपये के इस गाउन में उर्वशी कहर ढा रही थीं. उनके हेडग‍ियर और गाउन को मशहूर फैशन डिजाइनर Ferne One Amanto ने डिजाइन किया है. Amanto ने ब‍ियॉन्से और जेन‍िफर लोपेज जैसे इंटरनेशनल स्टार्स के कपड़े भी डिजाइन किए हैं.
एक्ट्रेस ने अपने फोटोशूट के वीड‍ियोज भी साझा किए हैं. वे लिखती हैं 'आज मेरा दिल मेरे देश के लिए कृतज्ञता और भावनाओं से भर गया है.' इसी के साथ उर्वशी ने @arabfashionweek और @amantoofficial को इस प्रतिष्ठ‍ित इंटरनेशनल फैशन वीक में दो बार शो स्टॉपर की जगह देने के लिए शुक्रिया अदा किया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story