मनोरंजन
Urvashi Rautela: खत्म हुई उर्वशी रौतेला के आशियाने की तलाश
Rounak Dey
31 May 2023 12:30 AM IST

x
जुहू में यश चोपड़ा की बनीं पड़ोसी
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | उर्वशी रौतेला हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भले ही अपनी खास जगह न बना पाई हों, लेकिन फैशन के लिए अभिनेत्री हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते कुछ समय से कई बार उनका नाम ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता रहा है। लेकिन दोनों ने ही हमेशा इसको इग्नोर किया है। अब उर्वशी रौतेला को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि उर्वशी के घर की तलाश पूरी हो गई है और वह नए बंगले में शिफ्ट हो गई हैं।
उर्वशी रौतेला पिछले सात-आठ महीने से मुंबई में अपने लिए घर की तलाश कर रही थीं और उनकी यह तलाश खत्म होती दिख रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार उर्वशी रौतेला जुहू में यश चोपड़ा के बंगले के पास वाले बंगले में शिफ्ट हो गई हैं। यह वही बंगला है, जिसमें यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा निधन से पहले तक रहती थीं।
खबरों के अनुसार इससे पहले उर्वशी ने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित 'सेलेस्ट' में रहने के लिए एक बंगला तैयार कराया था। लेकिन वह वहां नहीं शिफ्ट हुईं। इसके बजाय उर्वशी ने रहने के लिए जुहू वाला बंगला चुना। खबर है कि एक्ट्रेस ने इसमें हाल ही में शिफ्ट हुई हैं और उन्होंने इसे बड़ी खूबसूरती से सजाया है। बता दें कि हाल ही में उर्वशी को कान फिल्म फेस्टिवल में स्पॉट किया गया था।
कान फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी ने मगरमच्छ वाले नेकलेस से खूब सुर्खिंयां बटोरी थीं। इस नेकपीस की कीमत करीब 276 करोड़ रुपये बताई गई थी। पहले इसकी कीमत 200 करोड़ रुपये बताई गई थी। उर्वशी के इस चर्चित नेकलेस में दो मगरमच्छ जुड़े हुए है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया था कि यह कार्टियर ब्रांड का है, जिसे मोनिका बेलुची ने 2006 में कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान पहना था।
Next Story





