मनोरंजन

Urvashi Rautela ने किया Sonali Kulkarni के 'आलसी लड़कियों' वाले बयान का समर्थन

Rounak Dey
25 March 2023 12:52 PM IST
Urvashi Rautela ने किया Sonali Kulkarni के आलसी लड़कियों वाले बयान का समर्थन
x
अपने लिए इस टाइम नहीं निकाल पाती। महिलाओं को पता नहीं होता क्या करना चाहिए।'
एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी बीते दिनों महिलाओं पर दिए अपने बयान को लेकर खूब चर्चा में आई थी। एक्ट्रेस ने औरतों को आलसी बताते हुए कहा था कि आजकल की लड़कियों को ऐसा पति चाहिए, जो अच्छा कमाता हो। उनके इस बयान की खूब आलोचना हुई थी, जिसके बाद उन्हें माफी भी मांगी थी। वहीं, अब सोनाली के उस बयान पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हाल ही में जब उर्वशी रौतेला से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह सोनाली कुलकर्णी के बयान का समर्थन नहीं करती क्योंकि वह बॉलीवुड से नहीं है और आउटसाइडर है लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में अपने दम पर करियर बनाया है।
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने यह भी कहा कि वह एकमात्र भारतीय लड़की है, जिन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया दो बार जीता है और मिस यूनिवर्स को सबसे यंग रहते जज किया है तो यह कमेंट उन पर अप्लाई नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह कमेंट उन सभी वेल्ली गर्ल्स पर अप्लाई होता है जो कुछ नहीं करती और बैठी हुई है। वह किसी को दुख नहीं देना चाहती लेकिन कई ऐसी महिलाएं होती हैं।
बता दें, सोनाली कुलकर्णी ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में कहा था, 'भारत में कई महिलाएं बहुत आलसी है। उन्हें ऐसा बॉयफ्रेंड या पति चाहिए होता है, जिसका बहुत अच्छा काम हो, जिसका खुद का घर हो और उसे लगातार इंक्रीमेंट मिलता रहे लेकिन इन सबके बीच महिलाएं अपने लिए इस टाइम नहीं निकाल पाती। महिलाओं को पता नहीं होता क्या करना चाहिए।'

Next Story