मनोरंजन

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार, 'मुझे बचाओ' लिखकर मचाई खलबली

Rounak Dey
26 July 2022 8:58 AM GMT
उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार, मुझे बचाओ लिखकर मचाई खलबली
x
किस चीज से बचाने के लिए कह रही हैं।’ ऐसे हजारों यूजर्स है जो उनके इस पोस्ट के बाद हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स और तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक पोस्ट लिखा और डिलीट कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई।






उर्वशी पैन इंडिया फिल्म 'द लेजेंड' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग का एक छोटा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने अपने एक ऐसा पोस्ट लिखा, जिसे उनके फैंस परेशान हो गए हैं। हालांकि, कुछ देर बाद उर्वशी ने अपना पोस्ट ये डिलीट कर दिया। इसके बाद यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर वो ठीक हैं या नहीं। वीडियो में कैमरा और क्रू भी नजर आ रहे हैं।


इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,'प्लीज सेव मी।' बतौर एक्ट्रेस मेरी पहली पैन इंडिया फिल्म द लेजेंड 28 जुलाई 2022 को रिलीज हो रही है। आप सभी के प्यार और दुआओं की मुझे जरूरत है।' इसके कुछ देर बाद उर्वशी रौतेला ने ये पोस्ट डिलीट कर दिया। उर्वशी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वो किस चीज से बचाने के लिए कह रही हैं।' ऐसे हजारों यूजर्स है जो उनके इस पोस्ट के बाद हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं।


Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story