मनोरंजन
उर्वशी रौतेला ने ब्लू लहंगा पहन करवाया फोटोशूट, लेटेस्ट PHOTO में दिखा ट्रेडिशनल LOOK
Shubhra Nandy
1 Jun 2021 11:07 AM IST

x
बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती, डांस मूव्स और बोल्डनेस के लिए फेमस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज के जरिए सुर्खियों में बनी रहती हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती, डांस मूव्स और बोल्डनेस के लिए फेमस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज के जरिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उनका जरा हटके अंदाज देखने को मिल रहा है। अपनी इन तस्वीरों में उर्वशी रौतेला डार्क ब्लू लहंगे में कथक करते हुए नजर आ रहीं हैं।
इस ब्लू लहंगे में उर्वशी रौतेला बेहद हसीन लग रहीं हैं, लहंगे के साथ उर्वशी ने पैरों में घूंघरू भी पहने हुए हैं।
उर्वशी की इन फोटोज पर हजारों लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही फैन्स उनके इस लुक की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।हाल ही में उर्वशी को मोहम्मद रमादान के साथ 'वर्साचे बेबी' गाने में देखा गया था।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला के 34.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते है। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।
उर्वशी रौतेला को उनकी बोल्डनेस, खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला काफी लोकप्रिय हैं और फैन्स उनके हर अंदाज के दीवाने हैं।
Next Story





