मनोरंजन

झूठी खबर पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, गले पर लव बाइट की उड़ी थी अफवाह

jantaserishta.com
23 Feb 2022 9:57 AM IST
झूठी खबर पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, गले पर लव बाइट की उड़ी थी अफवाह
x

नई द‍िल्ली: ग्लैमरस डीवा उर्वशी रौतेला अपने फैंशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. उनके फैशन सेंस से लेकर उनके आउटफ‍िट्स की कीमत तक, फैंस की नजर हर चीज पर रहती है. हाल ही में उर्वशी के गले के एक निशान ने लोगों का ध्यान खींचा. उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जब लोगों ने उनके गले पर इस निशान को लव बाइट समझा. इस पर एक न्यूज पोर्टल द्वारा खबर चलने के बाद उर्वशी काफी भड़क गईं. एक्ट्रेस ने इस खबर पर रिएक्ट किया और न्यूज पोर्टल को खरी-खोटी सुनाई.

उर्वशी ने लिखा- 'बेहूदा!!!ये मेरी रेड लिपस्ट‍िक है जो मेरे मास्क से फैल गई है. रेड लिप्स मेंटेन करना मुश्क‍िल है किसी भी लड़की से पूछ लो. विश्वास नहीं होता कि वे किसी की भी इमेज को खराब करने के लिए कुछ भी लिख देते हैं खासकर लड़क‍ियों की. आप लोग मेरी उपब्ल‍ियों के बारे में क्यों नहीं लिखते बजाय फेक न्यूज फैलाने के वो भी बस अपने फायदे के लिए.'
उर्वशी के जिस वीड‍ियो की बात हो रही है वो वैलेंटाइन वीक की है. एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट से अपना एक वीड‍ियो शेयर किया था. उन्होंने सेक्व‍िन रेड टॉप के साथ ब्लैक स्कर्ट पहनी थी. ब्लैक बूट्स और ब्लैक शेड्स, पोनीटेल किए उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया था. पोनीटेल की वजह से उर्वशी के गले में बना निशान साफ दिखाई दे रहा है. इसी निशान पर इतना बवाल हो गया है. हालांक‍ि एक्ट्रेस ने क्ल‍ियर कर दिया कि ये लव बाइट नहीं बल्क‍ि रेड लिपस्ट‍िक है जो मास्क की वजह से फैल गई.
पिछले दिनों लेपर्ड प्र‍िंटेड आउटफ‍िट में उर्वशी की तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हुई थीं. थाई-हाई स्ल‍िट इस वेस्टर्न ड्रेस में उर्वशी ने कहर ढा दिया था. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार म्यूज‍िक वीड‍ियो Versace Baby में देखा गया था. इसके अलावा पिछले साल वेब सीरीज इंस्पेक्टर अव‍िनाश में वे नजर आई थीं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story