मनोरंजन

इंस्टाग्राम पर उर्वशी रौतेला के 45 मिलियन फॉलोअर्स हुए, उर्वशी रौतेला, खतरनाक स्टंट कर जतायी खुशी

Neha Dani
15 Jan 2022 2:16 AM GMT
इंस्टाग्राम पर उर्वशी रौतेला के 45 मिलियन फॉलोअर्स हुए, उर्वशी रौतेला, खतरनाक स्टंट कर जतायी खुशी
x
इसके अलावा उन्हें हाल ही में मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करते हुए भी देखा गया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती के साथ हॉटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर उर्वशी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बोल्ड तस्वीरों और फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। उनके फैंस उन पर जान छिड़कते है। बहुत कम उम्र में ही वह अपनी कड़ी मेहनत से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन गई हैं। उनकी इसी मेहनत ने उन्हें एक और उपलब्धि दिलाई है, हाल ही में उनके सोशल मीडिया पर 45 मिलियन फॉलोअर्स हो गए है। इसकी खुशी उन्होंने एक खतरनाक स्टंट करके जाहिर किया।



उर्वशी अभी दुबई में है और वही पर उन्होंने यह वीडियो शूट किया है। वीडियो में वह ग्लास कैपसूल में ऊपर से नीचे की ओर फिसलती हुई दिखाई दे रही हैं। जो काफी ऊंचाई पर है। उर्वशी ने एक मैट के सहारे इस खतरनाक स्टंट को अंजाम दिया है। उन्हें रबर के मैट के सहारे एक बिल्डिंग के फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर स्लाइड करते हुए देखा जा सकता है। ग्लास कैपसूल से दुबई का नजारा भी दिख रहा है। वीडियो में उर्वशी ने रेड और ब्लैक कलर का प्रंटेड नाइट सूट पहना है। उर्वशी ने यह वीडियो अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस को थैंक्स कहने का यह उर्वशी का अपना तरीका है।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ओएमजी 45 मिलियन। वर्ल्ड के टॉप से स्लाइड कर रही हूं। मैं आप सभी से बेहद प्यार करती हूं। ग्लास बॉटम स्लाइड से नीचे जाते हुए मैं इसका जश्न मना रही हूं।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी जल्द ही वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आएंगी। इस सीरीज में उनके साथ रणदीप हुड्डा भी होंगे। वह, थ्रिलर फिल्म 'ब्लैक रोज' के साथ-साथ 'थिरुट्टू पायले 2' के हिंदी रीमेक में भी मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें हाल ही में मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करते हुए भी देखा गया था।
Next Story