मनोरंजन
ब्लैक आउटफिट में उर्वशी रौतेला ने किया ऐसा डांस, VIDEO हुआ वायरल
Shubhra Nandy
10 Jan 2021 4:37 PM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अकसर अपने फैशन सेंस और फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अकसर अपने फैशन सेंस और फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती हैं. इस बार उर्वशी रौतेला का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है. इस डांस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जो खूब काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला छत पर बिंदास तरीके से डांस कर रही हैं. साथ ही साथ वीडियो में उर्वशी का लुक बेहद शानदार लग रहा है. वह ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं.
उर्वशी रौतेला के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं और अब तक इस वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. कुछ दिन पहले एक्ट्रेस अपने गाउन की वजह से सुर्खियों में छाई हुई थी. खबरों के मुताबिक, उर्वशी ने नए साले के मौके पर दुबई में 15 मिनट की अपियरेंस के लिए 45 हजार डॉलर की कीमत वाली गाउन पहनी थी. मशहूर डिजाइनर माइकल सिनको (Michael Cinco) ने डिजाइन किया था. इससे पहले माइकल सिनको ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए भी ड्रेस डिजाइन की हैं. जिसे पहन कर ऐश्वर्या कान के रेड कारपेट पर वॉक करती नजर आई थीं.
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मोहन भारद्वाज की अगली फिल्म 'ब्लैक रोज' में काम कर रही है. यह उर्वसी रौतेला की पहली द्विभाषी फिल्म है. यह फिल्म मशहूर साहित्यकार शेक्सपियर के नाटक 'द मर्चेंट ऑफ वेनिस' पर आधारित है. इससे पहले उनकी फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है.
Next Story





