मनोरंजन

उर्वशी रौतेला ने 'चिकनी चमेली' पर किया जोरदार डांस, viseo देख खुली रह जाएंगी आंखें

Triveni
11 April 2021 9:32 AM GMT
उर्वशी रौतेला ने चिकनी चमेली पर किया जोरदार डांस, viseo देख खुली रह जाएंगी आंखें
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने हॉट लुक और बोल्ड अदाओं से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती नजर आती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने हॉट लुक और बोल्ड अदाओं से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती नजर आती हैं। ऐसा ही नजारा एक बार फिर देखने को मिला है। एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के साथ-साथ काफी पसंद भी किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में उर्वशी रौतेला कैटरीना कैफ के सॉन्ग 'चिकनी चमेली' पर डांस कर रही हैं। जिसने भी ये वीडियो देखा है वह उर्वशी रौतेला का फैन हो गया है। वीडियो में उर्वशी रौतेला जबरदस्त डांस स्टेप्स करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा करती हैं।

उर्वशी रौतेला ने सनी देओल के साथ 'सिंह साहेब द ग्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उर्वशी सनी देओल की पत्नी का रोल निभाया था। इसके बाद वे 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में भी नजर आई थीं। जिसके बाद फिल्म 'हेट स्टोरी 4' में उर्वशी रौतेला ने बोल्डनेस की सारी हदे पार कर दी थी। उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने जिओ स्टूडियोज के साथ 3 फिल्में साइन की हैं। जिसमें 'इंस्पेक्टर अविनाश' यह एक बायोग्राफी है। 'ब्लैक रोज' और 'थिरुतु पायल 2' शामिल है।


Next Story