मनोरंजन

उर्वशी रौतेला ने खरीदी Rolls Royce की लग्जरी कार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!

Uma Verma
14 March 2025 2:02 PM IST
उर्वशी रौतेला ने खरीदी Rolls Royce की लग्जरी कार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!
x

मुंबई | बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल में एक और शानदार चीज जोड़ ली है। उन्होंने दुनिया की सबसे महंगी और प्रीमियम कारों में से एक Rolls Royce का नया मॉडल खरीदा है। उनकी यह नई कार अपने शानदार डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है।

सबसे तगड़ा मॉडल किया अपने नाम

उर्वशी ने Rolls Royce Cullinan Black Badge मॉडल खरीदा है, जो बेहद स्टाइलिश और पॉवरफुल एसयूवी मानी जाती है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत ₹10 करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है। यह मॉडल अपनी दमदार V12 इंजन और शानदार इंटीरियर लग्जरी के लिए जाना जाता है।

सोशल मीडिया पर उर्वशी का अंदाज वायरल

उर्वशी रौतेला ने अपनी इस नई कार के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके इस लेटेस्ट कलेक्शन को लेकर जमकर तारीफ कर रहे हैं और कई लोग इसे ‘बॉलीवुड की बेस्ट लग्जरी खरीद’ भी कह रहे हैं।

फिल्मों से ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई

उर्वशी भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन उनकी कमाई का बड़ा जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट, इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स और सोशल मीडिया प्रमोशन है। उन्होंने हाल ही में कई बड़े प्रोजेक्ट्स साइन किए हैं और उनकी नेट वर्थ में लगातार इजाफा हो रहा है।


Next Story