मनोरंजन

मुंबई में उर्वशी रौतेला ने खरीदा 190 करोड़ का बंगला

Rani Sahu
1 Jun 2023 11:53 PM IST
मुंबई में उर्वशी रौतेला ने खरीदा 190 करोड़ का बंगला
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने मुंबई में 190 करोड़ में बंगला खरीदा है। उर्वशी रौतेला अपने नए घर को लेकर चर्चा में है। वह अब मुंबई में दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के घर के बगल में स्थित एक शानदार बंगले में रहने लगी हैं, जिसकी कीमत 190 करोड़ रुपए है। मुंबई के मध्य में स्थित, यह आलिशान बंगला चार माले का है, जहां उर्वशी के लिए सभी तरीके की सुविधाएं मौजूद है।
बंगले का आर्किटेक्चर बहुत ही खूबसूरत है और क्लासी है, जबकि बंगले का इंटीरियर भाग आधुनिक तस्वीरो और कलाकीर्तियो से सजा हुआ है। चार मंजिल के इस भव्य बंगले में, बंगले में एक भव्य गार्डन, जिम और भिन्न सुविधाएं मौजूद है। उर्वशी ने अपने घर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
Next Story