मनोरंजन

उर्फी जावेद का वीडियो वायरल, फैंस को लगाया गले, उसके बाद...

jantaserishta.com
18 Sept 2022 10:19 AM IST
उर्फी जावेद का वीडियो वायरल, फैंस को लगाया गले, उसके बाद...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: उर्फी जावेद (Urfi Javed) की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद टीवी की संस्कारी बहू से फैशन क्वीन बन चुकी हैं. ये सच है कि उर्फी को ट्रोल करने वालों की कमी नहीं है. पर उर्फी के फैंस भी कम नहीं हैं. इस बात का सबूत एक वायरल वीडियो है. वीडियो में उर्फी के फैंस उनके लिये क्रेजी दिखाई दे रहे हैं.
उर्फी जावेद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की वो हस्ती बन चुकी हैं, जिनका नाम ही काफी है. किसने सोचा था कि उर्फी अपने अतंरगी स्टाइल से लोगों को इंप्रेस कर डालेंगी. पर एक्ट्रेस ने ये कर दिखाया. कॉमन लोग ही नहीं, बल्कि अब तो बड़े-बड़े सेलेब्स भी उर्फी जावेद के फैशन स्टेटमेंट पर नजर बनाये रखते हैं. वहीं अब फैशन क्वीन का नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद उर्फी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा हो जायेगा.
उर्फी का लेटेस्ट वीडियो पुणे के एक क्लब का है. ग्रीन कलर की शिमरी आउटफिट में उर्फी जावेद बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. उर्फी को देख कर उनके फैंस काफी खुश और एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. उर्फी के लिये फैंस की दीवानगी साफ देखी जा सकती है. ऐसा लग रहा है कि जैसे ना जाने लोग कबसे उन्हें सामने से देखने के लिये बेताब बैठे थे.
अपने लिये लोगों की मोहब्बत देख कर उर्फी जावेद बेहद खुश दिखाई दे रही हैं. इसलिये वो भी कभी फैंस से हाथ मिला रही हैं, तो कभी करीब जाकर फोटो क्लिक करा रही हैं. उर्फी जावेद का ये अंदाज उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में उर्फी को खुशी से डांस से करते हुए भी देखा जा सकता है.
वैसे तो उर्फी हमेशा ही हंसती-मुस्कुराती दिखती हैं, लेकिन अपने चाहने वालों से मिलकर उनके चेहरे पर एक अलग ही शाइन नजर आ रही है. उर्फी जावेद के चेहरे की हंसी बता रही है कि वो अपनी लोकप्रियता से बेहद खुश हैं. वैसे खुश होना लाजमी है. जब आप कम समय में अपनी मेहनत से किसी मुकाम तक पहुंचते हो, तो ऐसा सेलिब्रेशन बनता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story