मनोरंजन

वायरल हुआ उर्फी जावेद का ट्वीट, बांटा ज्ञान

Rounak Dey
19 Jan 2023 10:02 AM IST
वायरल हुआ उर्फी जावेद का ट्वीट, बांटा ज्ञान
x
इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस ट्वीट में उर्फी ने ऐसी बात लिख दी है कि सभी दंग रह गए हैं।
टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं, जिसे देख फैंस घायल हो जाते हैं। कुछ देर पहले ही उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो एक बार फिर बोल्डनेस की सारी हदें पार करती नजर आईं। बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोल होते रहती हैं। लेकिन उन्हें इन सब बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस बीच उर्फी जावेद का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस ट्वीट में उर्फी ने ऐसी बात लिख दी है कि सभी दंग रह गए हैं।
वायरल हुआ उर्फी जावेद का ट्वीट
उर्फी जावेद ने अपने ट्विटर अकाउंट को अपडेट करते हुए एक ट्वीट किया है, उर्फी ने लिखा, 'आत्महत्या करने के लिए जिंदगी बहुत ही छोटी है। जब तक आपकी मौत खुद आप तक नहीं आती है शांत रहिए।' उर्फी जावेद के इस ट्वीट के सामने के बाद इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई। यूजर्स उनके इस ट्विट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोग उनके इस ट्विट को सही बता रहे है। लोगों का कहना है कि उर्फी ने सही मुद्दा उठाया है। वहीं कई यूजर्स उर्फी को इस ट्विट के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल उर्फी जावेद ने जैसे ही यह ट्वीट शेयर किया, वैसे ही किसी ने एक हॉलीवुड स्टार का ट्वीट शेयर कर दिया। इसे साझा करते हुए यूजर ने उर्फी को जमकर ट्रोल किया है।
टॉपलेस हुईं उर्फी जावेद
बताते चलें कि उर्फी जावेद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट की दुनिया में खलबली मचा चुकी हैं। अदाकारा उर्फी जावेद ने एक बार फिर टॉपलेस होकर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उर्फी जावेद का ये अंदाज उनके फैंस को तो काफी पसंद आ रहा है लेकिन ट्रोलर्स को एक और मौका मिल गया है उनपर निशाना साधने का। मालूम हो कि उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी में दिखाई दी थीं।
Next Story