मनोरंजन

उर्फी जावेद का साइबर सेल के लचर रवैए पर रिएक्शन, इंस्टाग्राम पर लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

Neha Dani
5 Aug 2022 6:23 AM GMT
उर्फी जावेद का साइबर सेल के लचर रवैए पर रिएक्शन, इंस्टाग्राम पर लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट
x
उसने केस दर्ज करवाया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी लुक की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। वह खुद को ऐसी-ऐसी चीजों से सजाती हैं कि उनके फैशन आइडियाज को देख लोग हैरान हो जाते हैं। कई बार तो उनकी भर-भरकर आलोचना भी करते हैं। लेकिन वह अपनी दुनिया में मगन रहती हैं और उनको दूसरों की बातों का उन पर कोई असर नहीं होता है। हालांकि आसपास हो रही चीजों का प्रभाव उन पर पड़ता है और वह रिएक्ट भी करती हैं, जैसे उन्होंने इस बार किया और देश की कानून व्यवस्था तक पर सवाल उठा दिए।



उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दो पोस्ट किए हैं। इसमें उन्होंने साइबर सेल का जिक्र करते हुए कहा है कि वह लोगों की शिकायतें दर्ज नहीं करते हैं। 'कोई भी साइबर कानून नहीं है। इंडिया में साइबर सेल और पुलिस बहुत मुश्किल से ही दर्ज केसों की तरफ ध्यान देती है। इसलिए लोग भी शिकायत दर्ज कराने में कतराते हैं। लोग खुले में बुली करते हैं। शोषण करते हैं। ऑनलाइन रेप की धमकियां देते हैं। लेकिन कुछ नहीं होता है। मुझे समझ नहीं आता कि हमें ये सब नजरअंदाज क्यों करना होता है?'





उर्फी जावेद ने उठाए साइबर सेल पर सवाल।






मेरठ में पांच महीने पहले हुआ था ये मामला
इसके अलावा उर्फी ने दूसरे पोस्ट में मेरठ की उस घटना का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें महिला आयोग अध्यक्ष सुषमा सिंह मवाना थाने के इंस्पेक्टर को फटकार रही हैं। दरअसल, आयोग की अध्यक्ष से एक महिला ने शिकायत की। बताया कि उसका 5 महीने पहले ससुर ने रेप करने की कोशिश की थी। उसने केस दर्ज करवाया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Next Story