मनोरंजन

उर्फी जावेद का उफ अंदाज, पहनी ऐसी ड्रेस चलना तक हुआ मुश्किल

jantaserishta.com
15 March 2022 3:42 PM IST
उर्फी जावेद का उफ अंदाज, पहनी ऐसी ड्रेस चलना तक हुआ मुश्किल
x

नई दिल्ली: ओफो.... उर्फी जावेद ये सब कैसे कर लेती हो? उर्फी की इंस्टा प्रोफाइल पर उनका लेटेस्ट वीडियो देखेंगे तो आप भी यही सोचेंगे. फैशनेबल और हटके दिखने की चाह में कभी कभी उर्फी सारे हदें ही पार कर जाती हैं. ऐसी ड्रेस पहन सड़कों पर 'रेड कारपेट वॉक' करती हैं, जो एक्सपेरिमेंट करने में दूसरी एक्ट्रेसेज के पसीने ही छूट जाएं.

उर्फी जावेद ने वीडियो में एक ऐसी ड्रेस पहनी है जिसमें उनके लिए चलना तक मश्किल हो रहा है. वे लड़खड़ा रही हैं. लेकिन मजाल है कि एक्ट्रेस ने अपने फैशनेबल अवतार से कोई समझौता किया हो. चाहे लोग मजाक उड़ा लें या ट्रोल कर लें, लेकिन उर्फी के लिए उनका स्टाइल और फैशन टस से मस नहीं होने वाला. इसका सबूत एक्ट्रेस का ये नया वीडियो देता है. जो आपको हंसाता है लेकिन उर्फी के जज्बे और हिम्मत की दाद भी देता है.
वीडियो में आप देख सकते हैं. उर्फी ने सिल्वर कलर की लॉन्ग ऑफ शोल्डर फिशकट ड्रेस पहनी है. उर्फी का ये वनपीस फ्रंट से डोरी से बंधा हुआ है. एक तो लॉन्ग टाइट फिडेट ड्रेस, ऊपर से हाई हील्स... ऐसे में कोई मुश्किल से ही कोई इसे पहन सड़कों पर चलने का रिस्क लेगा. उर्फी इस लुक में लग तो स्टनिंग रही हैं. रेड लिपस्टिक, मिडिल पार्टेड हेयरबन में उर्फी ग्लैमरस डीवा लग रही हैं. आप देख सकते हैं उनसे चला भी नहीं जा रहा. उनके बगल से गुजर रही एक आंटी उन्हें देख हंस रही हैं. खुद उर्फी को भी हंसी आ रही है. लेकिन तब भी वे कॉन्फिटेंड हैं.
उर्फी जावेद के इस पोस्ट पर लोग फायर और हार्ट इमोजी बना रहे हैं. हालांकि ट्रोल करने वालों की ट्रोलिंग जारी है. अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा- मेरा नाम चिन चिन चू.
आपको कैसा लगा उर्फी जावेद का ये लुक?


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story