मनोरंजन

येलो आउटफिट में उर्फी जावेद की नई रील, राखी सावंत का आया ये रिएक्शन

jantaserishta.com
30 Jan 2022 2:52 PM IST
येलो आउटफिट में उर्फी जावेद की नई रील, राखी सावंत का आया ये रिएक्शन
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: अपने अतरंगे फैशन सेंस को लेकर ट्रोल होने वाली उर्फी जावेद इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं, कभी फोटो तो कभी रील्स शेयर कर उर्फी अपने फैंस को सरप्राइज करती रहती हैं. हाल ही में उर्फी ने अपनी एक और रील शेयर की है, जिसमें वह अपने आउटफिट को फ्लॉन्ट कर रही हैं.

रील शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा 'अपने आप को अपनी ही जगह रखो', साथ ही उर्फी ने आउटफिट ऑफ द डे का हैशटैग भी लगाया. उर्फी इस रील में नाइट सूट के बाद येलो आउटफिट में नजर आ रही हैं. कॉमेंट सेक्शन में उर्फी को लेकर फैंस के प्यार को देखकर लगता है कि वीडियो फैंस को बेहद पसंद आया है. साथ ही वीडियो पर बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट राखी सावंत ने भी हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया है.
किसी ने उर्फी को गॉर्जियस बताया तो किसी ने सेक्सी और शानदार भी बताया है. उर्फी आए दिन अपनी रील शेयर करतीं आ रही है, जिसको लेकर एक फैन ने कॉमेंट किया आप बहुत क्यूट हैं लेकिन डेली रुटीन से हटकर भी कुछ वीडियो बनाइए.
बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद अपने कपड़ों और बेबाक अंदाज को लेकर उर्फी ने अपनी फैन फॉलोइंग मेनटेन रखी है. दिन प्रतिदिन उर्फी की फैन फॉलोइंग बढ़ती दिखी है. इसको देखते हुए एक फैन ने उर्फी को कहा उर्फी इस समय तुम्हारा प्रकाश सारे ब्रह्मांड में फैला हुआ है, इस कीमती समय का भरपूर फायदा उठाओ.
उर्फी की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बाद यह देखने को मिला है कि अब उर्फी नए प्रोजेक्ट्स लेकर सामने आ रही हैं. जहां पहले काम न मिलने के चलते उर्फी परेशान थीं, वही उनके नए गाने की रिलीज ने उर्फी के साथ साथ उनके फैंस को भी राहत की सांस दी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story