मनोरंजन

ओपन शर्ट और ब्रालेस लुक में उर्फी जावेद का नया फोटोशूट, बिखेरे हुस्न के जलवे

jantaserishta.com
11 March 2022 5:33 PM IST
ओपन शर्ट और ब्रालेस लुक में उर्फी जावेद का नया फोटोशूट, बिखेरे हुस्न के जलवे
x

नई दिल्ली: उर्फी जावेद एक ऐसी सेलिब्रिटी बन चुकी हैं, जिनके बारे में कुछ भी कहना आसान नहीं है. बस इतना समझ लीजिये कि समझ कर भी जो ना समझ आये. वो हैं उर्फी जावेद.

अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद कब, क्या कर गुजरेंगी किसी को पता नहीं होता. फिलहाल इस पर कभी विस्तार से बात होगी. अभी आपको उर्फी जावेद की न्यू पिक्चर्स दिखा देते हैं.
इंटरनेट सेंसशन बन चुकीं उर्फी जावेद इस दफा ब्रालेस ओपन शर्ट लुक में नजर आ रही हैं. ब्लू कलर की शर्ट और खाकी कलर के ट्राउजर में उर्फी काफी किलर पोज देती दिखीं.


ब्रालेस ओपन शर्ट लुक के साथ उर्फी गले में ब्लू कलर का नेकपीस पहने दिख रही हैं. ग्लॉसी मेकअप और ओपन हेयर में उर्फी तीखी नजरों से कायमत ढाती नजर आईं.
उर्फी जावेद हमेशा की अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं. बस फर्क इतना है कि लुक अच्छा हो या बुरा. उर्फी हर आउटफिट में बेहद कॉन्फिडेंट के साथ बाहर निकलती हैं, जो कि बेहद जरूरी भी है.


हाल में उर्फी बिना टॉप पहने जंजीर-तालों के साथ सड़क पर स्पॉट की गई थीं. एक्ट्रेस का ये रूप हर किसी के लिये शॉकिंग था, लेकिन उर्फी उसमें भी बेहद खुश नजर आईं.
दुनिया उर्फी के बारे में कुछ कहे, लेकिन वो खुद में मस्त रहना जानती हैं. बस उर्फी का यही अंदाज उन्हें सबसे अलग और निराला बनाता है. अंत में उर्फी के बारे में इतना ही कहना चाहेंगे कि आप उन्हें पसंद कर सकते हैं, ना पसंद कर सकते हैं, लेकिन बस इग्नोर नहीं कर सकते हैं. सही बोला ना?



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story