मनोरंजन

10 डिग्री में उर्फी जावेद का बैकलेस लुक, तस्वीरें देख बढ़ा फैंस का पारा

jantaserishta.com
17 Jan 2022 8:10 AM IST
10 डिग्री में उर्फी जावेद का बैकलेस लुक, तस्वीरें देख बढ़ा फैंस का पारा
x

नई दिल्ली: भरी सर्दी में बैकलेस ड्रेस पहनना हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन उर्फी जावेद ने यह मुमकिन कर दिखाया है. अपने कपड़ो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली उर्फी अपने स्टाइल से इतना प्यार करती है कि 10 ड्रिगी की ठंड में भी उर्फी ने शानदार बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है. उर्फी अपनी कई ड्रेसेस के लिए ट्रोल होती हैं तो कई ड्रेसेस के लिए उर्फी को फैंस से प्यार भी मिलता है. भरी सर्दी में बैकलेस ड्रेस पहन उर्फी ने अपने फैंस को इंम्प्रेस करने की कोशिश की है.

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बैकलेस ड्रेस में तस्वीर शेयर करते हुए उर्फी ने यह खास मेंशन किया है कि तापमान 10 डिग्री है. जितनी खूबसूरत उर्फी की यह बैकलेस ड्रेस है, उतनी ही खूबसूरत इस ड्रेस में उर्फी भी नजर आ रही हैं. तस्वीर में उर्फी बैक पोज देती नजर आ रही हैं.

हाल ही में उर्फी ने ब्लैक कलर की बैकलेस ड्रेस पहने तस्वीरें शेयर की थी. जिसमें उर्फी अपने कमर पर बना टैटू फ्लॉन्ट करती नजर आईं. जिसका कैप्शन भी उर्फी ने शानदार लिखा कि कभी पीछे मुड़कर न देखें, जब तक वो मिरर न हो.और 10 डिग्री के तापमान में उर्फी ने ड्रेस पहने बैक पोज दिया है.
बिग बॉस में आने के बाद से उर्फी जावेद की फैन फॉलोइंग बढ़ती नजर आई थी. वह बीच में ही शो से बाहर हो गई लेकिन उन्होंने अपनी पॉपुलैरिटी को मेनटेन रखा, अपने कपड़ो को लेकर और अपने बेबाक अंदाज से उर्फी हमेशा सुर्खियों में रही और देखते देखते इंटरनेट सेंसेशन बन गईं. आज उर्फी के पास एक्टिंग को लेकर कोई काम नहीं है, लेकिन फिर भी फैंस उनकी एक झलक पाने के इंतजार में रहते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story